TS SSC Results 2023: तेलंगाना 10वीं का परिणाम घोषित, ये रहा Direct Link, कुल 86.60 प्रतिशत छात्र पास
Edited By Niharika Gupta

TS SSC Results 2023 Declared
Edited By Niharika Gupta

TS SSC Results 2023 Declared
TS SSC Results 2023 Live: बोर्ड स्कूल एजुकेशन, तेलंगाना (BSE) ने आज (10 मई) एसएससी या 10वीं परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in या bseresults.telangana.gov.in पर अपने अंक देख सकते हैं। तेलंगाना बोर्ड 10वीं के परिणाम की घोषणा आज शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी ने की।
टीएस एसएससी (कक्षा 10) की परीक्षाएं 4 से 11 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए लगभग 4.90 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस साल, कुल 4,84,370 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 4,19,460 को ‘पास’ घोषित किया गया है, कुल पास प्रतिशत 86.60 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिसमें लड़कों का कुल पास प्रतिशत 84.68 प्रतिशत और लड़कियों का 88.53 प्रतिशत रहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: