TS EAMCET 2022 Result Declared: टीएस ईएएमसीईटी का परिणाम जारी, यहां एक क्लिक में करें चेक
Edited By Nirmal Pareek

SSC CGL Final Result 2020
Edited By Nirmal Pareek

SSC CGL Final Result 2020
TS EAMCET 2022 Result Declared: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने 12 अगस्त, 2022 को टीएस ईएएमसीईटी 2022 परिणाम (TS EAMCET 2022 Result) घोषित किया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार टीएस ईएएमसीईटी 2022 की आधिकारिक वेबसाइट eamcet.tsche.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। इंजीनियरिंग और कृषि / चिकित्सा स्ट्रीम के लिए परीक्षा क्रमशः 18, 19 और 20, 2022 और 30 जुलाई और 31 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।
TS EAMCET 2022 result : direct link here
बता दें कि इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए टीएस ईएएमसीईटी फाइनल आंसर-की 31 जुलाई को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को आपत्तियां उठाने के लिए 1 अगस्त तक का समय दिया गया था। रिपोर्टों के अनुसार, इस साल, तेलंगाना में लगभग 89 परीक्षा केंद्रों और आंध्र प्रदेश में 19 परीक्षा केंद्रों पर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,72,241 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
तेलंगाना स्टेट इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS EAMCET) 2022 में एग्रीकल्चर स्ट्रीम के लिए 84.5 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
पिछले महीने, लगातार बारिश के कारण, राज्य उच्च शिक्षा परिषद ने 14 जुलाई और 15 जुलाई को होने वाली कृषि स्ट्रीम के लिए TS EAMCET को स्थगित कर दिया था। हालाँकि, इंजीनियरिंग स्ट्रीम की परीक्षाएँ योजना के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। JNTU, हैदराबाद ने TS EAMCET 2022 को दो सत्रों – सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक आयोजित किया। प्रत्येक सत्र में लगभग 29,000 उम्मीदवार ने परीक्षा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: