Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

Teachers’ Day 2022: देश के बेहतरीन शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित, पीएम मोदी भी करेंगे चर्चा

National Teachers Award 2022: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से होगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है। शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि, “माननीय राष्ट्रपति […]

Author
Edited By : Niharika Gupta Updated: Feb 18, 2024 16:46
द्रोपदी मुर्मू
Teachers' Day 2022

National Teachers Award 2022: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस 2022 के अवसर पर चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। कार्यक्रम विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे से होगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है।

शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट पर जानकारी दी है कि, “माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सुबह 11 बजे से विज्ञान भवन नई दिल्ली में देश भर के बेहतरीन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित करेंगी।”

---विज्ञापन---

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश के विभिन्न हिस्सों से 46 शिक्षकों को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रत्येक पुरस्कार में योग्यता का प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक होता है।

आपको बता दें कल 5 सितंबर शाम को विजेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बातचीत करेंगे।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार का उद्देश्य “देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का जश्न मनाना और उनका सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।”

(https://fii-institute.org)

First published on: Sep 04, 2022 05:00 PM
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.