SBI Clerk Mains Result 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर SBI क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 की घोषणा कर दी है, जिससे देश भर के हजारों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) मेंस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। 13,732 से अधिक क्लेरिकल पदों पर भर्ती के लिए मेंस परीक्षा 10 और 12 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी।
SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 कैसे करें डाउनलोड?
अपना रिजल्ट देखने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
1. उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट: sbi.co.in पर जाएं।
2. इसके बाद वे ‘करियर’ सेक्शन पर जाएं।
3. अब आप ‘करंट ओपनिंग’ पर क्लिक करें।
4. इसके बाद आप ‘Recruitment of Junior Associates (Customer Support and Sales)’ ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
5. अब आप ‘SBI क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025’ टाइटल वाले लिंक पर क्लिक करें।
6. यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
7. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
8. आप भविष्य के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसे सेव करके रख लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। आप डॉक्यूमेंट में अपना रोल नंबर खोजने के लिए (Ctrl+F) का उपयोग कर सकते हैं।
SBI क्लर्क स्कोरकार्ड पर दी गई डिटेल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस पर दी गई सभी डिटेल को ध्यान से देखें। SBI क्लर्क मेंस स्कोरकार्ड में ये डिटेल शामिल होंगी:
– उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
– कैटेगरी और सब-कैटेगरी
– सेक्शन-वाइज और ओवर ऑल मार्क्स
– ओवर ऑल कट-ऑफ मार्क्स
– फाइनल सेलेक्शन स्टेटस
SBI क्लर्क मेंस रिजल्ट 2025 का स्कोरकार्ड आपके प्रदर्शन का एक कॉम्प्रिहेंसिव ओवरव्यू प्रदान करता है, जिसमें सेक्शनल और टोटल स्कोर, साथ ही कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स शामिल हैं।
फाइनल सेलेक्शन से पहले देना होगा एक और टेस्ट?
SBI क्लर्क मेंस परीक्षा 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों को अब सेलेक्शन प्रोसेस से गुजरते हुए एक लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) देना होगा। फाइनल सेलेक्शन के लिए यह परीक्षा अनिवार्य है। LPT उम्मीदवारों की उनके द्वारा चुने गए आवेदन के राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्षता का मूल्यांकन करता है। परीक्षा बोर्ड उस राज्य के स्पेसिफिक लैंग्वेज स्किल का मूल्यांकन करेगा, जहां उम्मीदवार प्लेसमेंट चाहता है।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines