राजस्थान में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है. अगर आप तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपकी मेहनत को सही दिशा देने का समय आ गया है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग में सीनियर और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Computer Instructor) के कुल 3,951 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है, जिसकी आखिरी तारीख भी बेहद नजदीक है.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: 70 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है
किस विभाग में कितनी मिलेंगी नौकरियां
इस बड़ी भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान सरकार शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत करने जा रही है. कुल 3,951 पदों में से गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के लिए 3,224 पद और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए 727 पद आरक्षित किए गए हैं. सबसे ज्यादा भर्तियां माध्यमिक शिक्षा विभाग में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर हो रही हैं, जिनकी कुल संख्या 3,415 है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है. हालांकि, राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों के सभी पुरुष और महिला अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.
कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग में मास्टर्स (M. E)/कंप्यूटर साइंस में एमटेक (M. Tech)/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग (EE)/इलेट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ETE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (EIE) की डिग्री हासिल की हो. या कंप्यूटर साइंस में एमएससी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर्स (MCA)/बी लेवल/सी लेवल किया हो, वह लोग इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा इन सभी के समकक्ष अगर और हायर क्वालिफिकेशन की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट भी आवेदन के पात्र हैं.
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- ग्रेजुएशन के साथ ए लेवल/ पीजीडीसीए (एक साल का) किया हो. या बी. ई/कंप्यूटर साइंस में बीटेक/ आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूनिकेशंस इंजीनियरिंग (ECE)/ इलेक्ट्रनिकल इंजीनियरिंग (EE)/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE)/इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल (EIC)/टेलीकम्यूनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (TIE) में डिग्री ली हो. कंप्यूटर साइंस में बी. एससी या आईटी और बीसीए वाले भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा दोनों पदों के लिए कैंडिडेट्स को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान एंव राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है.
बात करें सैलरी की तो, पास होने पर बेसिक अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-08 और सीनियर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल-10 के आधार पर बेहद शानदार वेतन और भत्ते मिलेंगे, जबकि चयन का मुख्य आधार लिखित परीक्षा (पेपर-1 और पेपर-2) होगी.
कैसे करें आवेदन
- स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान सरकार के आधिकारिक सिंगल साइन-ऑन पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- स्टेप 2: अपनी लॉगिन आईडी बनाएं और ‘Recruitment Portal’ विकल्प का चयन करके ‘Apply Now’ पर क्लिक करें.
- स्टेप 3: फॉर्म भरने से पहले अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें, जिसमें नाम, माता-पिता का नाम और श्रेणी जैसी जानकारी बिल्कुल सही भरें.
- स्टेप 4: ओटीआर सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद, मुख्य आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें.
- स्टेप 5: अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
- स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका एक प्रिंट आउट संभाल कर रख लें.
कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹600 का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर, एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क ₹400 निर्धारित है. अगर फॉर्म जमा करते समय कोई गलती हो जाती है, तो बोर्ड उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार (Correction) करने का मौका भी देगा, जिसके लिए ₹300 का अतिरिक्त संशोधन शुल्क देना होगा. ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है.
यह भी पढ़ें: AIBE 21 Answer Key Released 2026: वकीलों के लिए बड़ी खबर! ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines