Hindustan Copper limited Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा मौका है, देश की जानी मानी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं. अगर आप भी मानते हैं कि आप इन पदों के लिए बेहतर है और इस मौके को गवाना नहीं चाहते हैं, तो आइए इस स्टोरी में हम आपको बताते हैं कौन, कैसे और कब तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकता है?
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: डीएसएसएसबी ने निकाली टीचर्स और टेक्निकल सहित कई पदों पर
कौन कर सकता इन पदों के लिए आवेदन?
HCL के इन पदों में आवेदन करने के लिए कुछ चीजों का होना जरूरी है, तभी वह इन पदों के लिए पात्र कह लाएंगे. इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए. इसके साथ ही, उम्र सीमा भी रखी गई है, जिसके आधार पर चयन होगा. जानकारी के अनुसार, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पदानुसार 40, 42 और 47 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी. SC/ST उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन
अब सवाल उठता है कि HCL इन 70 पदों के लिए कैसे उम्मीदवारों को चयन करेगा? जानकारी के अनुसार, जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करेंगे, उनका सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. जो उम्मीदवार इंटरव्यू में सफल हो जाते हैं, उसके बाद में दस्तावेज वेरिफिकेशन किया जाएगा.
कैसे करें इन पदों के लिए अप्लाई और क्या है फीस?
अगर आप मानते हैं कि आप इन पोस्ट के लिए योग्य हैं, तो आपको बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया की तरफ बढ़ना चाहिए. आवेदन करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा;
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustancopper.com पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी डिटेल को सावधानी से भरे.
- अब दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें.
याद रखें कि एप्लीकेशन फीस भी है, जिसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं, एससी एवं एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri Tips: 12वीं के बाद पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी? नोट कर लें ये बेहतरीन करियर
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines