सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए जून का यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण साबित है, क्योंकि कई प्रतिष्ठित विभागों और संस्थानों में भर्ती प्रक्रिया जारी है, लेकिन आवेदन की आखिरी तारीख अब बेहद करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में जो उम्मीदवार लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका हो सकता है. एयरफोर्स, UPSSSC, इंडियन नेवी, बिहार पुलिस और रेलवे जैसी बड़ी भर्तियों में आवेदन विंडो जल्द बंद होने वाली है. इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है. इस स्टोरी में हम आपको 5 सरकारी भर्तियों के बारे में बताएं, ताकि आप वक्त रहते अपने अनुसार उन भर्तियों में आवेदन कर सके.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: राजस्थान में 3900+ कंप्यूटर अनुदेशक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की
UPSSSC लोअर पीसीएस भर्ती में 2500 से ज्याद पदों पर आवेदन जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न सरकारी विभागों में 2516 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के माध्यम से कोषागार, कृषि उत्पादन मंडी, सहकारी समितियों और नगर निकायों जैसे विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन के लिए अभ्यर्थी का ग्रेजुएट होना और पीईटी 2025 स्कोर कार्ड होना आवश्यक है. उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती राज्य सेवा में अधिकारी बनने का शानदार अवसर मानी जा रही है.
AFCAT 02/2026 एयरफोर्स में अधिकारी बनने का मौका
भारतीय वायुसेना में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए AFCAT 02/2026 एक बेहतरीन अवसर है. इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में कुल 379 पद भरे जाएंगे. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को देश की प्रतिष्ठित रक्षा सेवाओं में अधिकारी के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा.
बिहार पुलिस और इंडियन नेवी में भी निकली महत्वपूर्ण भर्तियां
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सहायक अवर निरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों पर आवेदन मांगे हैं. संबंधित तकनीकी विषयों में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार इसके लिए पात्र हैं. वहीं इंडियन नेवी ने 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत 60 रिक्तियों की घोषणा की है. पीसीएम विषयों के साथ जेईई मेन 2026 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती में जेईई रैंक के आधार पर अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
रेलवे में भी भर्तियां जारी
रेलवे में प्रशिक्षण और करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए आरआरसी एसईसीआर नागपुर की अप्रेंटिस भर्ती आकर्षक विकल्प बन सकती है. इस भर्ती के तहत 1079 पदों पर चयन किया जाएगा. आवेदन के लिए 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र जरूरी है. उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन की आखिरी तारीख 18 जून निर्धारित की गई है.
अगर आप इनमें किसी भी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो संबंधित विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: 70 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन कर सकता है
संबंधित खबरें
क्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
8 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 days agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
6 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
8 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
8 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines