AIIMS में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने बहु-प्रतीक्षित भर्ती परीक्षा कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. बता दें कि विभिन्न गैर-संकाय ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, 1484 पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन पदों के लिए कौन योग्य है और कब तक यह आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बड़ा मौका, इस जिले में 18 जून को लगेगा रोजगार शिविर, 200 युवाओं
इन संस्थानों में होगी भर्ती
कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5 (CRE-5) को लेकर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह सभी भर्तियां देश के अलग-अलग एम्स व केंद्र सरकार के संस्थान/निकाय में होगी. इसमें
- एम्स अवंतीपोरा (AIIMS Awantipora)
- एम्स बठिंडा (AIIMS Bathinda)
- एम्स भोपाल (AIIMS Bhopal)
- एम्स भुवनेश्वर (AIIMS Bhubaneswar)
- एम्स बीबीनगर (AIIMS Bibinagar)
- एम्स बिलासपुर (AIIMS Bilaspur)
- एम्स देवघर (AIIMS Deoghar)
- एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur)
- एम्स गुवाहाटी (AIIMS Guwahati)
- एम्स जोधपुर (AIIMS Jodhpur)
- एम्स कल्याणी (AIIMS Kalyani)
- एम्स मंगलगिरि (AIIMS Mangalagiri)
- एम्स मदुरै (AIIMS Madurai)
- एम्स नागपुर (AIIMS Nagpur)
- एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi)
- एम्स पटना (AIIMS Patna)
- एम्स रायबरेली (AIIMS Raebareli)
- एम्स रायपुर (AIIMS Raipur)
- एम्स राजकोट (AIIMS Rajkot)
- एम्स रेवाड़ी (AIIMS Rewari)
- एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh)
- एम्स विजयपुर, जम्मू (AIIMS Vijaypur)
- एम्स-सीएपीएफआईएमएस (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल चिकित्सा विज्ञान संस्थान)
- अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (ABVIMS & Dr. RML Hospital)
- चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (CNCI)
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)
- भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR)
- कलावती सरन बाल चिकित्सालय (Kalawati Saran Children’s Hospital)
- पाश्चर संस्थान, भारत (Pasteur Institute of India)
- ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र, नजफगढ़ (RHTC Najafgarh)
- क्षेत्रीय पैरामेडिकल एवं नर्सिंग विज्ञान संस्थान, आइजोल (RIPANS)
- वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल (VMMC & Safdarjung Hospital)
याद रखें इन तारीखों को
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 13 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 3 जुलाई 2026 |
| NOC जमा करने की आखिरी तारीख | 8 जुलाई 2026 |
| आवेदन स्वीकृति स्थिति जारी | 11 जुलाई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि | जुलाई 2026 का दूसरा सप्ताह |
| सीबीटी परीक्षा (संभावित) | 25 से 27 जुलाई 2026 |
किन पदों पर होनी है भर्तियां?
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों पर विभिन्न नियुक्तियां की जानी है, जिसमें कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं;
- असिस्टेंट डाइटीशियन
- डाइटीशियन
- वार्डन
- असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- असिस्टेंट
- एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट
- जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- ऑफिस सुपरिटेंडेंट
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
- अपर डिवीजन क्लर्क (UDC)
- सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
- असिस्टेंट इंजीनियर
- फार्मासिस्ट
- स्टोर कीपर
- कैशियर
- जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर
- असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर
- जूनियर स्टोर ऑफिसर
- लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट
- लाइब्रेरियन ग्रेड-I
- मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर
- कोडिंग क्लर्क
- पर्सनल असिस्टेंट
- जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर
- प्राइवेट सेक्रेटरी
- असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर
- असिस्टेंट फायर ऑफिसर
- फायर टेक्निशियन
- ड्राइवर
- सीनियर नर्सिंग ऑफिसर
- मल्टी पर्पज वर्कर
- सैनिटरी इंस्पेक्टर
- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर
- ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर
- योगा इंस्ट्रक्टर
- प्रोग्रामर और आदि.
सभी पदों के बारे में जानने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. देखें पूरा PDF.
कौन कर सकता है अप्लाई?
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन भर्तियों के लिए उम्र भी सीमा भी निर्धारित की गई है. पदों के अनुसार, न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है और आधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष, 30 वर्ष या कुछ बड़ी पदों के लिए 35 वर्ष तक रखी गई हैं. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी. शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो पदों के अनुसार, सब अलग-अलग हैं. सामान्य रूप से उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, स्नातकोत्तर या संबंधित क्षेत्र की निर्धारित योग्यता होना आवश्यक है.
कैसा होगा इन पदों के लिए सलेक्शन?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देना होगा और साथ ही कुछ पदों में इस टेस्ट को पास करने के बाद स्किल टेस्ट देना पड़ सकता है. बात करें एग्जाम पैटर्न की तो, परीक्षा की 90 मिनट तक होगी और इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र 400 अंकों का होगा. इसमें 20 प्रश्न सामान्य ज्ञान, एप्टीट्यूड और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित होंगे. वहीं, 80 प्रश्न संबंधित पद के विषय या डोमेन से पूछे जाएंगे. इस बात का ध्यान रखें कि, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी.
परीक्षा में सफल होने के लिए क्वालीफाइंग अंक इस प्रकार होने वाले हैं;
- सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 40 प्रतिशत
- ओबीसी वर्ग: 35 प्रतिशत
- एससी/एसटी वर्ग: 30 प्रतिशत
- पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार: 30 प्रतिशत
कैसे करें आवेदन?
- इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा, इसमें;
- सबसे पहले एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक.
- नए उम्मीदवार के रूप में रजिस्ट्रेशन करें और मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी की सहायता से लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें.
- निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को एक बार ध्यानपूर्वक जांच ले, ताकि किसी तरह की गलती आपको भविष्य में परेशान न करें.
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
- साथ ही बता दें कि आवेदन करने के लिए फीस भी रखी गई है, जो श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग है.
- सामान्य (General) 3,000
- ओबीसी (OBC) 3,000
- ईडब्ल्यूएस (EWS) 2,400
- एससी (SC) 2,400
- एसटी (ST) 2,400
- दिव्यांग (PwBD) निःशुल्क
यह भी पढ़ें: Sarkari Naukri 2026: इस हफ्ते खत्म हो रही हैं 5 बड़ी सरकारी भर्तियों की आवेदन प्रक्रिया, तुरंत भरें
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
1 day agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
6 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
6 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
7 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
8 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines