REET 2022 Answer Key: राजस्थान बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के सभी प्रश्न पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रश्नपत्र जारी होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है, एक सप्ताह में रीट की आंसर की जारी कर दी जाएगी। 23 तारीख से सात दिन 29 जुलाई और 30 जुलाई को होंगे, इसलिए पूरी संभावना है कि रीट की आंसर की 29 या 30 जुलाई को जारी कर दी जाए।
रीट 2022 में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे इस परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इस परीक्षा की आंसर की चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा की आंसर की को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दो दिन में जारी की जा सकती है।
REET 2022 Answer Key: रीट 2022 की आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर REET 2022 Answer Key की लिंक पर क्लिक करें।
– उसके बाद नए पेज पर आंसर की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बता दें कि रीट 2022 का आयोजन प्रदेश भर में 23 और 24 जुलाई 2022 को किया गया था। इस परीक्षा में 16 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक की थी वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक की थी। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए है वहीं इसकी आंसर की भी जल्द ही जारी की जा सकती है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
3 days agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
4 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
7 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
9 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
9 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines