Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

शिक्षा

RBSE 12th Result 2025: बेटियों ने मचाया धमाल, हर स्ट्रीम में लड़कों से आगे

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। हर स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वरिष्ठ उपाध्याय हर जगह बेटियों ने बाजी मारी।

Author
Edited By : Ashutosh Ojha Updated: May 22, 2025 19:38
RBSE 12th Result 2025
RBSE 12th Result 2025

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 22 मई 2025 को उच्च माध्यमिक साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स स्ट्रीम और वरिष्ठ उपाध्याय ( Senior Upadhyay) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह खबर उन सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर शाम 5 बजे से परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए सभी छात्रों को अपना एडमिट कार्ड साथ रखना जरूरी है ताकि वे बिना किसी दिक्कत के परिणाम देख सकें। आइए जानते हैं किस स्ट्रीम में कितने बच्चे पास हुए।

साइंस स्ट्रीम (Science Stream)

साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 2,73,915 छात्र-छात्राओं ने नाम लिखवाया था। इनमें से 2,72,138 ने परीक्षा दी। इस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 98.43% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 98.07% और लड़कियों का 99.02% रहा। यानी लड़कियों ने लड़कों से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। इस साइंस स्ट्रीम में 1,69,306 लड़के और 1,45,102 लड़कियां शामिल हुईं। इनमें से 96,216 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन में पास हुए। यह रिजल्ट दिखाता है कि राजस्थान के बच्चों ने साइंस की पढ़ाई में अच्छी मेहनत की है।

---विज्ञापन---

कॉमर्स (Commerce Stream)

इस बार कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 28,248 बच्चों ने नाम लिखवाया था। इनमें से 28,010 ने परीक्षा दी। इस स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 99.07% रहा, जो बहुत अच्छा है। लड़कों का पास प्रतिशत 98.97% और लड़कियों का 99.27% रहा। कुल मिलाकर 18,637 लड़के और 9,373 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 8,312 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन में पास हुए।

आर्ट्स स्ट्रीम (Arts Stream)

आर्ट्स स्ट्रीम में इस बार सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हुए। कुल 5,87,444 ने नाम लिखवाया और 5,78,164 ने परीक्षा दी। इस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.78% रहा। लड़कों का पास प्रतिशत 97.09% और लड़कियों का 98.42% रहा। कला वर्ग में 2,75,764 लड़के और 3,02,400 लड़कियां शामिल हुईं। इनमें से 2,23,045 छात्र-छात्राएं फर्स्ट डिविजन में पास हुए।

---विज्ञापन---

वरिष्ठ उपाध्याय (Senior Upadhyay) परीक्षा का भी अच्छा परिणाम

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 3,907 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिनमें से 3,847 ने परीक्षा दी। इस परीक्षा का पास प्रतिशत 97.76% रहा। इसमें 1,806 छात्र और 2,041 छात्राएं शामिल थीं, जिनमें से 1,264 छात्राएं फर्स्ट डिविजन में सफल रहीं। कुल मिलाकर राजस्थान बोर्ड की यह परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राओं की मेहनत और कड़ी तैयारी का परिणाम है। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन से लेकर परिणाम घोषित करने तक की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

First published on: May 22, 2025 07:38 PM

संबंधित खबरें