Rajasthan PTET 2023 Result: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का परिणाम जारी, जानें काउंसलिंग प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023 Result
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023 Result
Rajasthan PTET 2023 Result: गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा ने राजस्थान पीटीईटी 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। राजस्थान प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम उम्मीदवार जीजीटीयू की आधिकारिक साइट ptetggtu.org पर देख सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी की प्रवेश परीक्षा 21 मई, 2023 को आयोजित की गई थी और आंसर-की 24 मई को जारी की गई थी। आपत्ति विंडो 24 मई को खोली गई थी और 26 मई, 2023 को बंद कर दी गई थी।
बीए बीएड/बीएससी बीएड 4 साल के इंटीग्रेटेड कोर्स और बीएड 2 साल के कोर्स के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा में जोधपुर के मनीष विश्नोई ने 79.16 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। 4 वर्षीय बीए बीएड प्रवेश परीक्षा में जयपुर जिले के विकास पाल जादौन ने 78.33 फीसदी और 4 वर्षीय बीएससी बीएड प्रवेश परीक्षा में बाड़मेर जिले के हिमांशु 77.50 फीसदी मार्क्स के साथ सबसे आगे रहे। इसके अलावा दो वर्षीय बीएड साइंस रियांशी जैन (जयपुर) 76.50 फीसदी और दो वर्षीय बीएड कॉमर्स धरमपाल प्रजापत(अलवर) 74.33% में टॉप किया है।
अब 25 जून से काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस 5000 रुपये है। बिना काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज अलॉटेड नहीं होगा। साथ ही विद्यार्थी को कॉलेज अलॉट नहीं होने या उसके द्वारा प्रवेश नहीं लेने की स्थिति में यह राशि उसके बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर होगी। जुलाई के दूसरी सप्ताह अंत तक प्रथम कॉलेज अलॉटेड लिस्ट आने की संभावना है।
प्रवेश लगभग 1500 कॉलेजों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के नाम मेरिट लिस्ट में लिस्टेड किए गए हैं, वे राजस्थान सरकार के तहत एकीकृत पाठ्यक्रमों यानी बीए-बी.एड और बी.एससी-बी.एड में प्रवेश के लिए पात्र हैं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, लगभग 5 लाख उम्मीदवार पीटीईटी के लिए उपस्थित हुए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: