Rajasthan PTET 2023: राजस्थान टीचर टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन होंगे एग्जाम
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023
Edited By Niharika Gupta

Rajasthan PTET 2023
Rajasthan PTET 2023: गुरु गोविंद जनजातीय विश्वविद्यालय आज, 5 अप्रैल, 2023 को राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी हैं।
अब इसके लिए 15 अप्रैल 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2023 थी। जो उम्मीदवार अभी भी आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट ptetggtu.com पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये भी देने होंगे।
इस वर्ष पीटीईटी कराने का जिम्मा गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा को दिया गया है। जबकि पिछले साल पीटीईटी की जिम्मेदारी जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर को सौंपी गई थी। इससे पहले के तीन साल से पीटीईटी की जिम्मेदारी बीकानेर के डूंगर कॉलेज के पास थी। पीटीईटी के जरिए ही राजस्थान के बीएड कॉलेजों में 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में एडमिशन मिलता है।
जीजीटूयू बांसवाड़ा की ओर से पीटीईटी परीक्षा 2023 का आयोजन 21 मई 2023 को किया जाएगा। दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए बीएड एवं बीएससी बीएड दोनों तरह की पीटीईटी का आयोजन 21 मई को ही होगा।
ग्रेजुएट उम्मीदवार पीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। प्री बीए बीएड बीएससी बीएड 2023 एडमिशन टेस्ट में शामिल होने के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बार नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए। अधिक अपडेट के लिए, कोई आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: