Rajasthan Police Constable Result 2022: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम पर आया बड़ा अपडेट, यहां करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2022 (1)

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस द्वारा जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 की घोषणा करने की उम्मीद है। इसके रिजल्ट को जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दो दिन में जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर इस परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में लगभग 18 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Result 2022: ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– उसके बाद नए पेज पर Rajasthan Police Constable Result 2022 की लिंक पर क्लिक करें।
– नए पेज पर अपना नाम व अन्य जानकारी डालें।
– उसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने 13 मई से 16 मई 2022 तक के बीच कांस्टेबलों के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। राजस्थान पुलिस परीक्षा राज्य के 32 जिलों में लगभग 470 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए कुल 4438 रिक्तियों के मुकाबले 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ