Odisha 10th Supplementary Exam Admit Card 2023: ओडिशा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Odisha 10th Supplementary Exam Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

Odisha 10th Supplementary Exam Admit Card 2023
Odisha 10th Supplementary Exam 2023: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओडिशा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार बीएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट bseodish.ac.in के माध्यम से एचएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसई ओडिशा की ओर से 10वीं यानी मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 10 मार्च से 20 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा राज्य भर के 3,218 केंद्रों पर हुई थी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
कक्षा 10 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 3 जुलाई, 2023 से शुरू होगी। परीक्षा का पैटर्न 50 अंकों के एमसीक्यू होंगे जिनका उत्तर ओएमआर शीट में दिया जाएगा और 30 अंक व्यक्तिपरक प्रकार के होंगे, जिनका उत्तर प्रश्न सह उत्तर पुस्तिका में दिया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम के लिए 100% वेटेज होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीएसई ओडिशा की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: