NEET-UG 2026 का पेपर लीक होने की चर्चा के बीच एग्जाम करवाने वाली एजेंसी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के बीच हुई है और मामले की जांच जारी है. NTA के मुताबिक, प्रश्नपत्रों को GPS-ट्रैकिंग वाले वाहनों से पहुंचाया गया था और उन पर यूनिक वॉटरमार्क पहचान प्रणाली लागू थी. परीक्षा केंद्रों पर AI आधारित CCTV मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और 5G जैमर्स का इस्तेमाल किया गया. एजेंसी का दावा है कि परीक्षा प्रक्रिया सभी केंद्रों पर निर्धारित योजना के अनुसार पूरी हुई.
इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं. मैं भारत के युवा के साथ हूं.
यह भी पढ़ें : 12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होती है कमाई
7 मई की रात मिली थी गड़बड़ी की सूचना
NTA ने बताया कि परीक्षा के चार दिन बाद यानी 7 मई 2026 की देर रात उसे कथित छेड़छाड़ से जुड़े इनपुट मिले थे. इसके बाद 8 मई की सुबह इन सूचनाओं को सत्यापन और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया.
एजेंसी ने कहा कि हाल के दिनों में मीडिया में सामने आई गिरफ्तारियां और कार्रवाई कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पेशेवर काम का परिणाम हैं. NTA ने जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने और परीक्षा से जुड़ा डेटा व तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है.
यह भी पढ़ें : 12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होगी कमाई
‘जांच पूरी होने से पहले कोई निष्कर्ष नहीं’
NTA ने अपने बयान में साफ कहा कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है और एजेंसी किसी भी नतीजे पर पहुंचने या संभावित परिणामों पर टिप्पणी करने से बचेगी . जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
छात्रों और अभिभावकों से धैर्य रखने की अपील
एजेंसी ने NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से संयम बनाए रखने की अपील की है. NTA ने कहा कि अधिकांश ईमानदार छात्रों की मेहनत पर कोई सवाल नहीं है और उनकी मेहनत को कमतर नहीं आंका जाएगा. साथ ही यह भी कहा गया कि इस तरह की खबरों से छात्रों में चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने का अवसर दिया जाना चाहिए. जरूरत पड़ने पर शिक्षा मंत्रालय से परामर्श कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
एनटीए ने किसी भी जानकारी या सहायता के लिए NEET 2026 हेल्पलाइन जारी की है. एजेंसी ने ईमेल एड्रेस – neet-ug@nta.ac.in और हेल्पलाइन नंबर – 011-40759000/011-69227700 जारी किए हैं.
राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘NEET 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी. परीक्षा नहीं – NEET अब नीलामी है. कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले व्हॉट्सऐप पर बिक रहे थे. 22 लाख से ज्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आंखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाजार में सरेआम नीलाम हो गया. यह पहली बार नहीं है. 10 साल में 89 पेपर लीक – 48 बार दोबारा परीक्षा. हर बार वही वादे, और फिर वही खामोशी.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो गरीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है. 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है. और मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं. मैं भारत के युवा के साथ हूं. यह वक्त बेहद मुश्किल है – मैं जानता हूं. लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी. हम मिलकर इसे बदलेंगे.’
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
2 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
2 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
3 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
4 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
5 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
6 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर SC का फैसला, छठी में अभी लागू नहीं
7 days agoअक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
9 days agoजल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
9 days agoCBSE: नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines