12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होगी कमाई

High Earning Medical Courses Without NEET: नीट की परीक्षा दिए बिना भी मेडिकल के क्षेत्र में शानदार करियर बनाना मुमकिन है. ये 5 बेहतरीन कोर्सेज आपको कम समय में सम्मान और लाखों का पैकेज दिलाने की पूरी ताकत रखते हैं.

High Earning Medical Courses Without NEET (1)
1 / 6

इन सभी कोर्सेज में दाखिला कॉलेज के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है और फीस भी संस्थान की सुविधाओं के आधार पर कम या ज्यादा हो सकती है. बिना नीट की टेंशन लिए ये बैचलर कोर्सेज आपको मेडिकल फील्ड में एक सफल और इज्जतदार भविष्य बनाने का बेहतरीन मौका देते हैं.

विज्ञापन

बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी (BOT)

बैचलर ऑफ ऑक्युपेशनल थेरेपी (BOT)2 / 6

यह 4.5 साल का बैचलर कोर्स है जिसमें शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को सामान्य जीवन जीना सिखाया जाता है. इस कोर्स की फीस साल भर की 50 हजार से 2 लाख तक हो सकती है और इसमें आप शुरुआती दौर में ही सालाना 5 से 8 लाख रुपये तक कमा सकते हैं.

विज्ञापन

बीएससी इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी (B.Sc Dialysis Technology)

बीएससी इन डायलिसिस टेक्नोलॉजी (B.Sc Dialysis Technology)3 / 6

यह 3 साल का बैचलर डिग्री कोर्स है जिसमें किडनी के मरीजों का इलाज और मशीनों को संभालना सिखाया जाता है जो काफी डिमांड में है. इसकी फीस 20 हजार से 1.5 लाख रुपये तक होती है और इसे पूरा करने के बाद आप साल के 4 से 7 लाख रुपये आसानी से कमा सकते हैं.

बीएससी इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (B.Sc OTT)

बीएससी इन ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी (B.Sc OTT)4 / 6

यह 3 साल का बैचलर कोर्स है जो सर्जरी के समय डॉक्टरों की मदद करने वाले एक्सपर्ट तैयार करता है और इसमें करियर बहुत सुरक्षित है. इसकी सालाना फीस 50 हजार से 1.8 लाख के बीच रहती है और अनुभव बढ़ने पर आप साल भर में 5 से 9 लाख रुपये तक का पैकेज ले सकते हैं.

विज्ञापन

बीएससी इन कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी (B.Sc Cardiovascular Technology)

बीएससी इन कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी (B.Sc Cardiovascular Technology)5 / 6

हृदय रोगों की जांच से जुड़ा यह 3 से 4 साल का बैचलर कोर्स है जिसमें दिल की बीमारियों और ईसीजी जैसी तकनीकों की पढ़ाई होती है. इसकी फीस 1 से 3 लाख रुपये तक हो सकती है और इस फील्ड में आप सालाना 6 से 12 लाख रुपये तक की शानदार कमाई कर सकते हैं.

बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (BASLP)

बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी (BASLP)6 / 6

बोलने और सुनने की समस्या का इलाज करने वाला यह 4 साल का बैचलर कोर्स है जिसे करने के बाद आप अपना क्लिनिक भी शुरू कर सकते हैं. इस कोर्स की फीस साल भर की 30 हजार से 1.2 लाख तक है और इसमें आप हर साल 4 से 10 लाख रुपये के बीच कमा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन