NTA NCET 2023: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, देखें प्रोसेस
Edited By Niharika Gupta

NTA NCET 2023
Edited By Niharika Gupta

NTA NCET 2023
NTA NCET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक वेबसाइट, ncet.samarth.ac.in पर, उम्मीदवार अब एनटीए एनसीईटी 2023 के लिए अपने आवेदन 25 जुलाई 11:30 बजे तक जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के लिए शुल्क 1200 रुपये, ओबीसी (NCL), ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 1000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये तय किया गया है।
एनसीईटी 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अगर किसी उम्मीदवार से कोई त्रुटि हो जाती है तो वे उसमें संशोधन कर सकेंगे। संशोधन पैनल एनटीए की ओर से 26 से 27 जुलाई 2023 तक ओपन रहेगा। आवेदन करते समय किसी भी समस्या के निदान के लिए उम्मीदवार कॉन्टैक्ट नंबर 011-40759000/ 011 – 69227700 या ई-मेल ncet@nta.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: