NEET UG Result 2026: neet.nta.nic.in पर जल्द जारी होगा री-नीट का रिजल्ट, जानें स्कोरकार्ड के बाद काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया

NTA जल्द ही neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 का फाइनल रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी करने जा रहा है. परीक्षार्थी अपने एप्लीकेशन नंबर से रिजल्ट देख सकेंगे, जिसके तुरंत बाद एम्स (AIIMS) और अन्य मेडिकल कॉलेजों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी.

NEET UG 2026 result

कब आएगा नीट का रिजल्ट? (Image: AI/Pexels)

खबर की मुख्य बातें:-

विज्ञापन
  • NTA जल्द जारी कर सकता है NEET UG 2026 का रिजल्ट, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से देख सकेंगे.
  • 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा के बाद अब फाइनल आंसर-की तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर स्कोरकार्ड, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट जारी होगी.
  • रिजल्ट घोषित होने के बाद MBBS, BDS और अन्य मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए MCC और राज्य स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए.

देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) जैसी सीटों पर एडमिशन पाने की चाहत रखने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) बहुत जल्द NEET UG 2026 के नतीजों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. बता दें कि बीते 21 जून 2026 को देश के विभिन्न केंद्रों पर दोबारा आयोजित की गई री-नीट (Re-NEET) परीक्षा के बाद अब एजेंसी परीक्षा परिणामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में लगी हुई है. हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी करने की कोई भी फिक्स तारीख या समय का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन परीक्षा के पुराने ट्रेंड्स को देखें तो यह पूरी उम्मीद है कि जुलाई 2026 के शुरुआती हफ्ते में ही छात्रों का स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर लाइव कर दिया जाएगा, जहां से छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

विज्ञापन

प्रोविजनल आंसर-की के बाद अब फाइनल रिजल्ट की बारी

एनटीए ने मुख्य परीक्षा के ठीक चार दिन बाद, यानी 25 जून 2026 को ही प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी. इसके साथ ही छात्रों को गलत उत्तरों के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने का पूरा मौका भी मिला था. फिलहाल, विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों की टीम छात्रों द्वारा भेजी गई सभी चुनौतियों और आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा कर रही है. इसके तुरंत बाद अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) पब्लिश की जाएगी, जिसके आधार पर छात्रों की ऑल इंडिया रैंक (AIR), केटेगरी-वाइज कट-ऑफ और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी. परीक्षा देने वाले छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस साल नीट परीक्षा में भौतिक विज्ञान (Physics) का पेपर सबसे ज्यादा पेचीदा और कठिन रहा, जबकि जीव विज्ञान (Biology) के प्रश्न पूरी तरह एनसीईआरटी (NCERT) के सिलेबस पर आधारित थे.

विज्ञापन

NEET UG 2026 का स्कोरकार्ड कैसे करें डाउनलोड

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार कुछ आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले NEET UG 2026 Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • भविष्य की जरूरतों के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग

नीट यूजी का रिजल्ट घोषित हो जाने के तुरंत बाद देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए काउंसलिंग का दौर शुरू हो जाएगा. राष्ट्रीय स्तर पर 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों, देश के सभी एम्स (AIIMS), जिपमर (JIPMER) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाएगी. इसके विपरीत, बाकी बची 85 प्रतिशत राज्य कोटा की सरकारी सीटों और सभी प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटीज के लिए संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी अपने-अपने स्तर पर मेरिट के आधार पर एडमिशन प्रोसेस शुरू करेंगी. सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और नीट का एडमिट कार्ड पूरी तरह सुरक्षित रख लें, ताकि कोई भी गलती आपकी मेहनत बर्बाद न कर दे.

NEET 2026: कितने नंबर पर कितना पर्सेंटाइल? देखें पूरी जानकारी

नंबरों की रेंजसंभावित पर्सेंटाइलआपकी स्थिति / कॉलेज मिलने की संभावना
680 – 72099.90 – 99.99शानदार (टॉप 0.1% छात्र): AIIMS, JIPMER और देश के टॉप मेडिकल कॉलेज मिलने की प्रबल संभावना.
650 – 67999.70 – 99.90बेहतरीन स्कोर: देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिलने की मजबूत संभावना.
630 – 64999.50 – 99.70बहुत अच्छा प्रदर्शन: अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की पूरी उम्मीद.
590 – 62099.20 – 99.50अच्छा स्कोर: सरकारी MBBS सीट के लिए मजबूत दावेदारी बनी रहेगी.
560 – 58998.50 – 99.20ठीक-ठाक स्कोर: कई राज्यों के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मौका मिल सकता है.
520 – 55997.00 – 98.50औसत प्रतियोगिता: कैटेगरी और कटऑफ के आधार पर सरकारी सीट मिलने की संभावना.
480 – 51994.00 – 97.00सरकारी MBBS कठिन, लेकिन BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं.
480 से कम94.00 से कमजनरल कैटेगरी के लिए सरकारी MBBS की संभावना कम, प्राइवेट कॉलेज या अन्य मेडिकल कोर्स पर विचार करना होगा.

नोट: यह पर्सेंटाइल पिछले साल के ट्रेंड और संभावित अनुमान पर आधारित है. वास्तविक पर्सेंटाइल, कटऑफ और रैंक परीक्षा के कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और NTA द्वारा जारी आधिकारिक परिणाम पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन

रिजल्ट में अच्छे मार्क्स न आए, तो क्या करें?

नीट (NEET) में अच्छे नंबर न आने पर निराश न हों. आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप अपनी कमियों का विश्लेषण करें और फिर से तैयारी करें. अपनी गलतियों को समझकर दोबारा तैयारी करने से आप टॉप AIIMS तक पहुंच सकते हैं. इसके अलावा आप अपने अंकों के आधार पर वैकल्पिक मेडिकल कोर्सेज जैसे- BDS, BAMS, BHMS, नर्सिंग, या फिजियोथेरेपी (BPT) में दाखिला लेने पर विचार भी कर सकते हैं.

कितमे मार्क्स में मिलेगा AIIMS में एडमीशन

नीट (NEET) में एम्स (AIIMS) जैसे शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) में एडमिशन के लिए 650 से 715 से अधिक अंक तक लाने होते हैं. एम्स में प्रवेश आपके ऑल इंडिया रैंक (AIR) और श्रेणी (Category) पर निर्भर करता है.

विज्ञापन

अब सवाल उठता है कि नीट में परसेंटाइल कैसे निकाले? नीट परसेंटाइल निकालने के लिए कैंडिडेट को अपने नीट स्कोर और उसी साल के नीट टॉपर स्कोर की जरूरत होती है. इसके लिए ये फॉर्मूला है. NEET percentile = your NEET score * 100 / topper’s NEET score.

मुख्य निष्कर्ष: NEET UG 2026 परीक्षा देने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ