राजस्थान का सीकर, जो कभी शिक्षा के नए हब के रूप में अपनी पहचान बना रहा था, आज NEET-UG पेपर लीक का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है. जांच में एक ऐसा ‘ट्रेल’ सामने आया है, जिसने सुरक्षा की तमाम बड़ी-बड़ी दावों की पोल खोल दी है. नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से शुरू हुआ यह खेल, सीकर के एक हॉस्टल संचालक की एक छोटी सी ‘डिजिटल गलती’ के कारण बेनकाब हो गया.
नासिक से सीकर तक कैसे पहुंचा
जांच में खुलासा हुआ है कि NEET का पेपर सीधे नासिक की प्रिंटिंग प्रेस से लीक किया गया था. प्रेस से यह पेपर एक चेन के जरिए गुरुग्राम (हरियाणा) के एक डॉक्टर के पास पहुंचा. जयपुर के जमवा रामगढ़ के एक शख्स ने इसे डॉक्टर से खरीदा और फिर यह सीकर के राकेश कुमार मंडावरिया तक पहुंचा, जो एमबीबीएस काउंसलिंग एजेंट है.
यह भी पढ़ें : NEET परीक्षा 2026 रद्द, CBI जांच के आदेश, जल्दी जारी की जाएंगी नई तारीखें
पेपर एग्जाम से करीब 15 दिन पहले लीक हुआ था. पेपर को 30,000 रुपये से लेकर 28 लाख रुपये तक में बेचा गया. नागौर के एक छात्र ने तो सिर्फ एक ‘गेस पेपर’ के लिए 28 लाख रुपये चुकाए थे.
‘गेस पेपर’ के नाम पर लीक
माफियाओं ने इसे सीधे ‘लीक पेपर’ कहने के बजाय ‘गेस पेपर’ के रूप में बेचा. इसमें कुल 281 सवाल थे. जब असल परीक्षा के बाद मिलान किया गया, तो जांचकर्ता भी दंग रह गए. बायोलॉजी के सभी 90 और केमिस्ट्री के सभी 45 सवाल उस गेस पेपर में मौजूद थे. केमिस्ट्री के सवालों का क्रम भी वही था जो ओरिजिनल पेपर में था. यहां तक कि कोमा और फुल स्टॉप की भी कोई तब्दीली नहीं की गई थी.
यह भी पढ़ें : NEET गैस पेपर लीक मामले में बड़े खुलासे, SOG ने 13 युवकों से पूछताछ कर जुटाए सबूत, जानें क्या-क्या मिले सुराग?
अब तक की जांच में ‘Private Mafia’ नाम का एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी मिला है. इस ग्रुप में करीब 400 सदस्य बताए जा रहे हैं. ग्रुप के कैप्शन में लिखा था कि यह ग्रुप सिर्फ लीक एग्जाम पेपर अपलोड करने के लिए बनाया गया है और पेपर्स को ग्रुप से बाहर फॉरवर्ड न करने की चेतावनी भी दी गई थी.
एक मैसेज और रद्द हो गई परीक्षा
इस पूरे खेल का भंडाफोड़ तब हुआ जब लालच ने सावधानी को पीछे छोड़ दिया. राकेश मंडावरिया ने पेपर केरल में एमबीबीएस पढ़ रहे अपने एक साथी को भेजा. उस छात्र ने परीक्षा से एक रात पहले सीकर में पीजी चलाने वाले अपने पिता को व्हाट्सएप किया – ‘पापा, कल की परीक्षा में यही आएगा, हॉस्टल की लड़कियों को दे दो.’
हॉस्टल संचालक ने इसे लड़कियों के बीच बांट दिया. लेकिन परीक्षा के बाद जब उसे अहसास हुआ कि उसने क्या कर दिया है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया. पुलिस ने पहले इसे अफवाह बताया, लेकिन जब मामला NTA और फिर IB तक पहुंचा, तो राजस्थान SOG ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 15 लोगों को धर दबोचा.
पेपर लीक का नया ‘अड्डा’
कोटा के बाद सीकर कोचिंग का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है, लेकिन अब यह पेपर लीक नेटवर्क का भी गढ़ बनता दिख रहा है. जांच एजेंसियों का मानना है कि जयपुर में पेपर पहले आया था, लेकिन इसका सबसे बड़ा नेटवर्क सीकर में ही फैला हुआ था.
बता दें, अब NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने जांच सीबीआई के हवाले कर दी है. एजेंसी को इस मामले की जांच का आदेश मिल चुका है और जल्द ही रेगुलर केस दर्ज करके जांच शुरू की जाएगी. इसके बाद सीबीआई की एक विशेष टीम बनाई जाएगी, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच करेगी.
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
1 day agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 day agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
6 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
6 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
6 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
7 days agoNEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines