NEET UG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG काउंसलिंग 2022 सितंबर के महीने में शुरू होने की उम्मीद है। इस शेड्यूल के आधार पर, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, NMC ने नीट परिणाम 2022 की घोषणा से पहले मेडिकल कॉलेजों के अपग्रेड की अनुमति दी है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, NEET UG 2022 काउंसलिंग सितंबर – अक्टूबर 2022 के महीनों में शुरू होगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि NEET काउंसलिंग की प्रक्रिया में और देरी न हो, NMC ने सभी मेडिकल के लिए अनुमतियों को अपडेट करने का फैसला लिया है।
नीट यूजी में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब मेडिकल कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। जो कि काउंसलिंग प्रक्रिया की अधिक जानकारी नीचे दी गई हैं ।
NMC का नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
जानें नीट-यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया
बता दें कि कुल सीटों में से 15 फ़ीसदी सीट अखिल भारतीय कोटा की होती हैं। जिन पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी NMC की ओर से काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। इसके बाद डीम्ड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विश्वविद्यालय, बीएचयू, एएमयू की सीटों पर काउंसिलिंग आयोजित की जाती है।
ऑल इंडिया कोटा के तहत एमबीबीएस की 91415, बीडीएस की 26949, आयुष की 52,720 एवं बीवीएससी की 603 सीटे हैं। ऑल इंडिया कोटा के लिए 4 चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राउंड 1, राउंड 2, स्ट्रे वैकेंसी एवं माप अप राउंड शामिल होगा।
वहीं अन्य 85 फीसदी सीटें राज्य कोटा के तहत आती हैं। जिन पर काउंसलिंग का आयोजन संबंधित राज्यों की ओर से किया जाता है। प्राइवेट कॉलेजों की सीट राज्य कोटा में शामिल होती हैं। वही काउंसलिंग के लिए शेड्यूल की बात करें तो इसे लेकर अभी तोक ऑफिशियल डेट नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सितंबर एवं अक्टूबर माह में काउंसलिंग होगी। इससे संबंधित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर चेक करते रहे।
नीट यूजी काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। जिन्हें उम्मीदवारों को अभी से तैयार रखना चाहिए।
इन जरूरी डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार
- मस्कोर कार्ड
- एडमिट कार्ड
- बर्थ सर्टिफिकेट
- आयु सर्टिफिकेट
- 10वीं, 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- फोटो आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
23 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
2 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
2 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
4 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
5 days agoCBSE 10वीं, 12वीं की डेटशीट कब आएगी? जानें प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें
7 days agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
7 days agoUP के सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस डेट तक करें अप्लाई
7 days agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines