NTA NEET Result Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही देश भर के राज्यवार टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है. इस बार की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, हरियाणा के पांशुल बंसल 99.9999 पर्सेंटाइल के साथ AIR 2 पर रहे हैं और राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने AIR 3 हासिल की है.
जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप रैंक पर कब्जा जमाया है. इनमें से 93% से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार में ही यह सफलता हासिल की है. टॉपर सूची में शामिल 99% छात्रों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.
NEET UG के नतीजे जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास; ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
बिहार, यूपी और महाराष्ट्र के टॉपर्स ने भी गाड़े झंडे
राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार पास हुए हैं. बिहार से आयुष भलोटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए All India Rank 4 हासिल की है, जबकि बिहार की ही रिया रंजन AIR 6 के साथ राज्य की फीमेल टॉपर बनी हैं. महाराष्ट्र से कुडले श्रावणी कृष्णा ने AIR 5 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है. दिल्ली की काश्वी ढल (AIR 24) और गुजरात के ताहा सामून भाटिया (AIR 25) भी टॉप रैंकर्स में शामिल रहे हैं.
NEET UG 2026 Result Declared: ऑनलाइन कैसे चेक करें नीट यूजी रिजल्ट? डायरेक्ट लिंक देखें
प्रमुख राज्यों के स्टेट टॉपर्स की सूची
- पंजाब: आर्यन गुप्ता (AIR 1 – 99.9999 पर्सेंटाइल)
- हरियाणा: पांशुल बंसल (AIR 2 – 99.9999 पर्सेंटाइल)
- राजस्थान: उपलक्ष्य गोयल (AIR 3 – 99.99985 पर्सेंटाइल)
- बिहार: आयुष भलोटिया (AIR 4 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
- महाराष्ट्र: कुडले श्रावणी कृष्णा (AIR 5 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
- उत्तर प्रदेश: आर्यन दुबे (AIR 7 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
- तमिलनाडु: वेंकटापति वेलायुथम वी ए (AIR 12)
- तेलंगाना: वीरियागारी साह्यू (AIR 13)
- कर्नाटक: वैष्णवी दास (AIR 20)
- दिल्ली: काश्वी ढल (AIR 24)
- मध्य प्रदेश: आर्यमन सिंह सोलंकी (AIR 46)
- पश्चिम बंगाल: सब्यसाची लश्कर (AIR 35)
छात्राओं ने भी दिखाया दम
टॉप रैंकर्स की सूची में छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से अधिक लड़कियां हैं. आंध्र प्रदेश से नमला प्रेरणा (AIR 36), छत्तीसगढ़ से चारवी अग्रवाल (AIR 136), और जम्मू-कश्मीर से हादिया निसार (AIR 99) अपने-अपने राज्यों में अव्वल रही हैं. सभी सफल उम्मीदवार अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों (MBBS/BDS) में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
CBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
21 hrs agoRIMC Entrance Exam 2026: आज शाम 5 बजे तक ही है फॉर्म भरने का मौका! जानिए एज लिमिट, फीस और अप्लाई करने का तरीका
2 days agoIBPS PO Prelims Score Card 2026: 7565 पदों के लिए प्रीलिम्स स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
2 days agoCBSE के थ्री लैंग्वेज फॉर्मूले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कक्षा 6 में अभी नहीं होगा लागू
3 days agoSchool Holidays October 2026: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, जानिए किस राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल
5 days ago10वीं-12वीं के छात्र हो जाएं सावधान! जल्द जारी होगी CBSE Board Exam 2027 की डेटशीट, जानिए कैसे करें डाउनलोड
6 days agoCBSE Warning: सीबीएसई की सख्त चेतावनी! नाम या DOB की गलती में सुधार के लिए देने होंगे पूरे सबूत, वरना रद्द होगा आवेदन
7 days agoCA January 2027 Exam Dates Released:जारी हुई सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट की डेट, यहां देखें पूरा टाइमटेबल
7 days agoRashtrapati Bhavan Job: राष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती, योग्यता और चयन का पूरा नियम
8 days agoCBSE Date Sheet 2027 Update: जारी होने वाली है 10वीं और 12वीं की संभावित टाइमटेबल, चेक करें पूरी लिस्ट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines