NEET UG के नतीजे जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास; ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

इस साल नीट यूजी परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ज्वाइंट रूप से टॉपर रैंक हासिल की है. दोनों ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं.

Neet US Results
विज्ञापन

NEET UG 2026 Results : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के नतीजों का ऐलान कर दिया. देश भर के मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य दूसरे मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है. एनटीए ने तय समय पर रिजल्ट जारी किया है ताकि देश में मेडिकल एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल पर कोई असर ना हो. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने ज्वाइंट टॉपर

इस साल नीट यूजी परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने ज्वाइंट रूप से टॉपर रैंक हासिल की है. दोनों ने 720 में से 715 नंबर हासिल किए हैं.

विज्ञापन
  • 700 से ज्यादा नंबर : 19 उम्मीदवारों ने हासिल किए.
  • 690 से ज्यादा नंबर : 138 उम्मीदवारों ने हासिल किए.
  • 650 या ज्यादा नंबर : 1,492 उम्मीदवारों को मिले
  • 600 या ज्यादा नंबर : 10,160 उम्मीदवार के रहे.
  • 500 या ज्यादा नंबर : 90,780 उम्मीदवारों ने रहे.

खास बात यह है कि टॉप 138 रहे छात्रों में से 93 फीसदी से ज्यादा ऐसे छात्र थे जो पहली बार इस परीक्षा में बैठे थे, और इन सभी की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

सफल उम्मीदवारों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. कुल क्वालिफाई करने वाले छात्रों में 58 फीसदी से ज्यादा महिलाएं हैं. देश में सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक क्वालिफाइड छात्र उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है. 17 राज्य टॉपर्स ने 700 या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं.

कैटेगरी-वाइज क्वालिफाइड उम्मीदवार

  • जनरल : 2.91 लाख
  • ओबीसी-एनसीएल : 5.12 लाख
  • अनुसूचित जाति (SC) : 1.59 लाख
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 63,716
  • जनरल (ईडब्लयूएस) : 95,026
  • दिव्यांग (PwBD) : 3,666

ऐसे करें चेक – NEET UG Results 2026

  • सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जाएं.
  • neet.nta.nic.in वेबसाइट को खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity में जाएं.
  • इस सेक्शन के Score Card for NEET (UG) – 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • या फिर Score Card for NEET (UG) – 2026 (Alternate) लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोलनंबर डालें और स्कोरकार्ड चेक करें.
  • स्कोरकार्ड को सेव करके प्रिंटआउट कर लें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ