NEET UG 2026 Result Declared: ऑनलाइन कैसे चेक करें नीट यूजी रिजल्ट? डायरेक्ट लिंक देखें

NEET UG 2026 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का परिणाम जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखें.

NEET UG 2026 Result, NTA NEET Result, NEET Scorecard, Medical Admission 2026
विज्ञापन

NEET UG 2026 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिया है. इस वर्ष की परीक्षा में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर देश भर के मेडिकल (MBBS), डेंटल (BDS), आयुष और संबंधित यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त की है. छात्र अपना आधिकारिक स्कोरकार्ड एनटीए के आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं.

इस बार पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंछुल बंसल ने संयुक्त रूप से 715/720 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की है. कुल सफल अभ्यर्थियों में 58% से अधिक संख्या महिला उम्मीदवारों की है, जबकि उत्तर प्रदेश राज्य से सर्वाधिक 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. इस वर्ष 21 जून को आयोजित हुई पुनर्परीक्षा (Re-test) में देश-विदेश के 551 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों पर लगभग 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट्स की सूची

एनटीए द्वारा नीट यूजी स्कोरकार्ड जारी करने के लिए निम्नलिखित आधिकारिक डोमेन का उपयोग किया जा रहा है:

  • प्राथमिक वेबसाइट: neet.nta.nic.in
  • एनटीए मुख्य पोर्टल: nta.ac.in
  • रिजल्ट सर्वर 2: ntaresults.nic.in

NEET UG 2026 Scorecard डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • इअपना नीट रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक ऑनलाइन चेक करने के लिए एनटीए के आधिकारिक पोर्टल neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर एक्टिव “NEET UG 2026 Scorecard Download” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number, Date of Birth और प्रदर्शित Security PIN दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए 2-3 प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

काउंसलिंग प्रक्रिया: आगे क्या करें?

परिणाम घोषित होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 15% ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करेगी. शेष 85% राज्य कोटा सीटों की काउंसलिंग संबंधित राज्यों की नोडल एजेंसियों और स्वास्थ्य शिक्षा विभागों द्वारा की जाएगी. छात्र फर्जी एडमिशन कॉल, एजेंटों और पैसे के बदले सीट दिलाने के भ्रामक दावों से सतर्क रहें. प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक एमसीसी या राज्य काउंसलिंग वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ