---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

NTA NEET Result Toppers List: नीट यूजी में पंजाब के आर्यन गुप्ता बने ऑल इंडिया टॉपर, देखें किस राज्य से कौन टॉप पर

NTA NEET Result Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-टेस्ट का आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिया है. पंजाब के आर्यन गुप्ता ने AIR-1 और हरियाणा के पांशुल बंसल ने AIR-2 हासिल की है. देखिए अपने राज्य के टॉपर का नाम, रैंक और पर्सेंटाइल की पूरी सूची.

---विज्ञापन---

NTA NEET Result Toppers List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी करने के साथ ही देश भर के राज्यवार टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है. इस बार की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर देश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, हरियाणा के पांशुल बंसल 99.9999 पर्सेंटाइल के साथ AIR 2 पर रहे हैं और राजस्थान के उपलक्ष्य गोयल ने AIR 3 हासिल की है.
जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त कर टॉप रैंक पर कब्जा जमाया है. इनमें से 93% से अधिक छात्र ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार में ही यह सफलता हासिल की है. टॉपर सूची में शामिल 99% छात्रों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है.

NEET UG के नतीजे जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास; ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

---विज्ञापन---

बिहार, यूपी और महाराष्ट्र के टॉपर्स ने भी गाड़े झंडे

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक छात्रों ने सफलता प्राप्त की है, जबकि केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार पास हुए हैं. बिहार से आयुष भलोटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए All India Rank 4 हासिल की है, जबकि बिहार की ही रिया रंजन AIR 6 के साथ राज्य की फीमेल टॉपर बनी हैं. महाराष्ट्र से कुडले श्रावणी कृष्णा ने AIR 5 हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से आर्यन दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल की है. दिल्ली की काश्वी ढल (AIR 24) और गुजरात के ताहा सामून भाटिया (AIR 25) भी टॉप रैंकर्स में शामिल रहे हैं.

NEET UG 2026 Result Declared: ऑनलाइन कैसे चेक करें नीट यूजी रिजल्ट? डायरेक्ट लिंक देखें

---विज्ञापन---

प्रमुख राज्यों के स्टेट टॉपर्स की सूची

  • पंजाब: आर्यन गुप्ता (AIR 1 – 99.9999 पर्सेंटाइल)
  • हरियाणा: पांशुल बंसल (AIR 2 – 99.9999 पर्सेंटाइल)
  • राजस्थान: उपलक्ष्य गोयल (AIR 3 – 99.99985 पर्सेंटाइल)
  • बिहार: आयुष भलोटिया (AIR 4 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
  • महाराष्ट्र: कुडले श्रावणी कृष्णा (AIR 5 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
  • उत्तर प्रदेश: आर्यन दुबे (AIR 7 – 99.99965 पर्सेंटाइल)
  • तमिलनाडु: वेंकटापति वेलायुथम वी ए (AIR 12)
  • तेलंगाना: वीरियागारी साह्यू (AIR 13)
  • कर्नाटक: वैष्णवी दास (AIR 20)
  • दिल्ली: काश्वी ढल (AIR 24)
  • मध्य प्रदेश: आर्यमन सिंह सोलंकी (AIR 46)
  • पश्चिम बंगाल: सब्यसाची लश्कर (AIR 35)

छात्राओं ने भी दिखाया दम

टॉप रैंकर्स की सूची में छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से अधिक लड़कियां हैं. आंध्र प्रदेश से नमला प्रेरणा (AIR 36), छत्तीसगढ़ से चारवी अग्रवाल (AIR 136), और जम्मू-कश्मीर से हादिया निसार (AIR 99) अपने-अपने राज्यों में अव्वल रही हैं. सभी सफल उम्मीदवार अब मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और संबंधित राज्यों की काउंसलिंग अथॉरिटी के जरिए देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों (MBBS/BDS) में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे.

First published on: Jul 17, 2026 12:42 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय जैन भारतीय मीडिया जगत का एक विश्वसनीय और प्रतिष्ठित नाम हैं. वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत विजय को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 23 से अधिक वर्षों का लंबा और समृद्ध अनुभव है. राजनीति, चुनाव, बिजनेस, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसी हर प्रमुख बीट पर मजबूत पकड़ रखने वाले विजय अपनी निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. पत्रकारिता में उनके अद्वितीय योगदान और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए उन्हें साल 2018 में प्रतिष्ठित 'नेशनल श्रीफल अवार्ड' से सम्मानित किया गया था. डिजिटल दौर में वे ट्रेडिशनल जर्नलिज्म के अनुभवों को न्यू-एज मीडिया और SEO स्ट्रेटेजी के साथ जोड़कर खबरों को नया आयाम दे रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola