NEET UG 2026 Admit Card 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. नीट यूजी एडमिट कार्ड आज 27 अप्रैल 2026 सोमवार को जारी होना था. लेकिन 26 अप्रैल की देर रात ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया. परीक्ष के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि, परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई 2026, रविवार को किया जाएगा.
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
- नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
- आपको होमपेज पर Candidate Activity नजर आएगा. इसके ऊपर क्लिक करें.
- NEET UG 2026 Admit Card पर क्लिक करें. इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर सबमिट करें.
- सभी डिटेल्स डालकर सबमिट करने के बाद नीट यूजी हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा. आप इसे यहां से डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – 12वीं के बाद बिना NEET करें ये टॉप 5 मेडिकल कोर्स, लाखों में होती है कमाई
कब होंगी नीट यूजी परीक्षा?
नीट यूजी की परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026, दिन रविवार को किया जाएगा. परीक्षा दोपहर को 2 बजे से लेकर शाम को 5 बजे के बीच होंगी. परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ ही वैध आईडी प्रूफ लाना अनिवार्य होगा. उम्मीदवार परीक्षा के लिए जाने से पहल एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी जरूरी दिशानिर्देशों को अच्छे से जान लें.
परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी होगा. बता दें कि, नीट यूजी की परीक्षा देशभर में 552 शहरों में और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की जा रही है. परीक्षा केंद्र पर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी. सभी उम्मीदवार समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें.
ये भी पढ़ें – UP Board Topper List: 10वीं में किसने मारी बाजी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
अमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
4 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
4 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
4 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
9 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
9 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
10 days ago10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस लिंक से करें डाउनलोड
11 days agoसैन्य कॉलेज में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट, जानें डिटेल
12 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines