---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

ISOMES पहुंचे मशहूर जादूगर सुशील जायसवाल, बेहतरीन मैजिक ट्रिक्स से सभी को किया मंत्रमुग्ध

नई दिल्ली: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करने वाले भारत के सबसे मशहूर जादूगरों में से एक सुशील जायसवाल ने आज न्यूज 24 के मीडिया इंस्टीट्यूट आईसोम्स (ISOMES)में शिरकत की। यहां पर उन्होंने अपनी ट्रिक्स और अदा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुशील जायसवाल ने आते ही छात्रों में जोश […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करने वाले भारत के सबसे मशहूर जादूगरों में से एक सुशील जायसवाल ने आज न्यूज 24 के मीडिया इंस्टीट्यूट आईसोम्स (ISOMES)में शिरकत की। यहां पर उन्होंने अपनी ट्रिक्स और अदा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुशील जायसवाल ने आते ही छात्रों में जोश भर दिया। सुशील ने यहां पर अपने जादू से तो छात्रों को मोहित किया ही साथ ही अपनी प्रोत्साहित करने वाली बातों से सभी का मार्गदर्शन भी किया।

500 के नोट को किया डबल, छात्रों के चेहरे पर आई हंसी

सुशील जायसवाल ने मेजिक शो की शुरूआत अपनी सबसे पसंदीदा ट्रिक से की। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं लोग मुझसे पूंछते हैं कि क्या आप पैसे डबल कर सकते हैं। इसीलिए मैं यहां पर लाइव पैसे डबल करके बताउंगा। जिसके बाद उन्होंने एक लड़के से 500 का नोट लिया और उसे अपनी मुट्ठी में बंद किया फिर जैसे ही मुट्ठी खुली तो सब देखते रह गए। दरअसल 500 को नोट गायब हो चुका था और एक सफेद पेपर सामने आया था जिसपर लिखा हुआ था ‘डबल’। इसे देखकर सभी छात्र हंसने लग गए। वहीं बाद में सुशील ने किसी और छात्र के पर्स से वही नोट निकालकर सभी को हैरान कर दिया।

---विज्ञापन---

आपका गोल वही है जो आप रोज सुबह उठने पर सोचते हैं – सुशील जायसवाल

सुशील जायसवाल ने मजेदार ट्रिक्स दिखाने के बाद छात्रों को मोटिवेट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई चीज़े ट्राई करी और अंत में जादूगर बनने का सोचा। उन्होंने बताया कि उनके परिवार वालों ने जब ये सुना तो वो हैरान रह गए थे और उन्हें माता-पिता से डांट भी खानी पड़ी थी। जिसके बावजूद उन्होंने अपने आप को साबित करने का सोचा और अपने ड्रीम को फॉलो किया और आज वे इसीलिए इतने सफल हो पाएं हैं। उन्होंने कहा कि आपका सही गोल वही है जो आप रोज सुबह उठकर सोचते हैं और रात को सोने से पहले भी उसे ही हासिल करने की इच्छा रखते हैं।

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2022 04:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola