NEET PG Counselling 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कल, 27 जुलाई को नीट-पीजी काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगी। जो उम्मीदवार मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पास हुए हैं और 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें mcc.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
रजिस्ट्रेशन विंडो 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगी और शुल्क भुगतान विंडो उसी दिन रात 8 बजे तक सक्रिय रहेगी। रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान के बाद, उम्मीदवार पसंदीदा संस्थानों के विकल्प भरने के लिए आगे बढ़ सकते हैं। ऐसा 28 जुलाई से 2 अगस्त (रात 11:55 बजे) के बीच किया जा सकता है। इसके बाद उन्हें 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे के बीच अपनी चॉइस लॉक करनी होगी।
राउंड 1 पहली अलॉटमेंट लिस्ट
एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग के पहले दौर का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 5 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को 7 से 13 अगस्त, 2023 के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट/ज्वाइन करना होगा। हालांकि, पेमेंट विंडो 21 अगस्त को रात 08 बजे बंद होगी। चॉइस फिलिंग का प्रोसेस 18 से 22 अगस्त रात 11:55 बजे तक होगा।
NEET PG 2023 Counselling ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘पीजी मेडिकल काउंसलिंग’ पर क्लिक करें।
- अपने आप को पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- फॉर्म जांचें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्डकॉपी अपने पास रखें।
राउंड 2
राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। हालांकि, पेमेंट विंडो 21 अगस्त को रात 08 बजे बंद होगी। चॉइस फिलिंग का प्रोसेस 18 से 22 अगस्त रात 11:55 बजे तक होगा। चॉइस लॉकिंग 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे से रात 11:55 बजे तक की जा सकेगी। सीट अलॉटमेंट 23 से 24 अगस्त तक होगी। इसका रिजल्ट अगले दिन यानी 25 अगस्त को आ जाएगा। आपको सेकंड राउंड में 26 अगस्त को एमसीसी पोर्टल पर अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। हालांकि, रिपोर्टिंग पीरियड 27 अगस्त से 04 सितंबर तक है। इसके बाद वेरिफिकेशन का प्रोसेस 5 से 6 सितंबर तक किया जाएगा।
तीसरे और स्ट्रे वैकेंसी राउंड की डिटेल
काउंसलिंग का तीसरा राउंड 07 सितंबर से 27 सितंबर के बीच होगा। इसके अलावा, आखिरी या स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा। अधिक जानकारी के लिए, यहां शेड्यूल देखें।
NEET PG Counselling 2023 Schedule
संबंधित खबरें
NEET पेपर लीक: नंदन नीलेकणि ने सिंगल क्वेश्चन पेपर पर उठाए सवाल
21 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
1 day ago5 फरवरी से शुरू होंगे UP Board एग्जाम, देखें टाइमटेबल
1 day agoअमेरिका में एक साल में 12000 किताबें बैन, AI कर रहा फैसला
6 days agoCBSE Private Exam 2027 के लिए आवेदन शुरू, जानें फीस और आखिर तारीख
6 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम
11 days agoका बड़ा फैसला! कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
11 days agoCBSE बोर्ड में क्लास 10th के छात्रों को पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines