NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित, यहां से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

NEET PG Counselling 2022 round one result: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, पोस्टग्रेजुएट, नीट पीजी 2022 काउंसलिंग राउंड एक के लिए आज, 30 सितंबर को परिणाम घोषित कर दिया है। जिन लोगों ने NEET पीजी 2022 काउंसलिंग के राउंड एक के लिए क्वालीफाई किया है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2022 के बीच राउंड 1 के लिए रिपोर्ट करना है। विकल्पों को लॉक करने के लिए लिंक 28 सितंबर को सक्रिय किया गया था और उम्मीदवार 30 सितंबर तक विकल्प भर सकते हैं।
बता दें NEET PG अलॉटमेंट लेटर में उम्मीदवार के बारे में जानकारी, सुरक्षित रैंक, NEET PG परीक्षा 2022 में प्राप्त अंक, जिस श्रेणी के तहत प्रवेश दिया जाता है और कॉलेज अलॉट किया जाता है।
एनईईटी पीजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर में चयनित उम्मीदवारों को डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन और सीटों की पुष्टि के लिए 1 से 7 अक्टूबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट करना आवश्यक होगा। अपनी सीटों को सुरक्षित करने के लिए, उम्मीदवारों को NEET PG रैंक वाइज सीट अलॉटमेंट के दौरान पूर्ण शिक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा।
अभी पढ़ें – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: