NCVT MIS ITI Result 2022: आईटीआई सेमेस्टर 1 और 2 का रिजल्ट घोषित, यहां एक क्लिक में करें चेक

SSC CGL Final Result 2020

SSC CGL Final Result 2020

NCVT MIS ITI Result 2022: राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा आयोजित की जाने वाली आईटीआई सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल परिषद द्वारा इन दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है।

एनसीवीटी द्वारा इन परीक्षाओं का रिजल्ट आज यानि 24 अगस्त 2022 को जारी किया गया है। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाकर इसका रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्मय से भी परीक्षा का स्कोर एक क्लिक में चेक कर सकते है।

NCVT MIS ITI Result 2022: परीक्षा का रिजल्ट ऐसे करें चेक

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncvtmis.gov.in पर जाएं।

– उसके बाद नए पेज पर अपनी परीक्षा के रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।

– फिर नए पेज पर अपना नाम, रोल नंबर व अन्य जानकारी डालें।

– अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

– इसे डाउनलोड कर लें या फिर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें कि राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के नियमों के अनुसार आइटीआइ पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर सिर्फ उन्हीं छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है, जिन्हें सभी पेपरों को मिलाकर कर कुल न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ