NCHM JEE Admit Card 2023: होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट के एडमिट कार्ड, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

NCHM JEE Admit Card 2023
Edited By Niharika Gupta

NCHM JEE Admit Card 2023
NCHM JEE Admit Card 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन, NCHM JEE एडमिट कार्ड 2023 जारी ! नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने एनसीएचएम जेईई 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट-nchmjee.nta.nic.in पर जारी किया है।
जो छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे अपनी जन्म तिथि और आवेदन संख्या का उपयोग करके प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनसीएचएम जेईई 2023 परीक्षा 14 मई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार, NCHM JEE परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने एनसीएचएम जेईई प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में एक वैध आईडी प्रमाण लाना होगा। ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए सीधे लिंक और इन स्टेप्स से चेक कर सकते हैं।
एनसीएचएम जेईई की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “एडमिट कार्ड जारी करने का मतलब पात्रता की स्वीकृति नहीं है, जिसकी आगे प्रवेश प्रक्रिया के बाद के चरणों में जांच की जाएगी।”
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.