MP Board Result 2025: आज जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, आसान से स्टेप्स में करें चेक

MP Board Result 2025: MP बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज यानी 6 मई 2025 को जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश का रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है।

MP Board Result 2025
विज्ञापन

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड आज 10वीं और 12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी करेगा। यानी आज 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसका आयोजन एसपी बोर्ड की तरफ से किया जाएगा। इसी दौरान परीक्षा के परिणामों को भी जारी किया जाएगा। छात्र एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर नजर रखें, क्योंकि यहां पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक खोल दिया जाएगा। जानिए रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है।

किस समय जारी होगा रिजल्ट?

एमपी बोर्ड आज 10 बजे रिजल्ट जारी करेगा। इसके लिए एमपी स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एक्स हैंडल पर अपडेट दिया गया, जिसमें बताया गया कि ‘6 मई सुबह 10 बजे हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी और प्री स्कूल एजुकेशन में डिप्लोमा की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम का ऐलान किया जाएगा।’

Advertisment

कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट चेक करने के लिए एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जा सकते हैं। इसके होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद अलग-अलग लिंक खोल दिए जाएंगे। जहां पर छात्र अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर सबमिट कर दें। स्क्रीन पर रिजल्ट खुलकर सामने आ जाएगा, जिसके बाद उनको डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल पर MPBSE या एमपी मोबाइल ऐप से भी रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

कब हुई थीं परीक्षाएं?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चलीं। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य के अलग-अलग सेंटर्स पर कराई गई थीं। इसके अलावा, 12वीं की परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था। आज इन परीक्षाओं में शामिल हुए 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ