Gujarat HSC Result 2025 Out: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, जानें कितने फीसदी छात्रों को मिली सफलता?

GSEB 12th Result 2025: गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सोमवार को 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र 12वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकते हैं।

Gujarat HSC Result 2025 Out
विज्ञापन

GSEB HSC Result 2025: गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सोमवार को 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम के लिए 83.15 फीसदी पास हुए, जबकि सामान्य स्ट्रीम का रिजल्ट 93.7 फीसदी रहा है। सामान्य स्ट्रीम में बनासकांठा जिला सबसे ऊपर है। जबकि, सबसे कम परिणाम वडोदरा जिले में रहा है। वहीं, विज्ञान स्ट्रीम में मोरबी जिले ने बाजी मारी है। जबकि, सबसे कम दाहोद जिले का रिजल्ट रहा।

कितने छात्र हुए पास?

गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 83.79 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी है। वहीं, 83.2 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इस साल रिजल्ट 93.7 फीसदी रहा, जो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा है। पिछले साल 91.93 फीसदी और 2023 में 73.27 फीसदी रिजल्ट रहा था।

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

गुजरात के शिक्षा मंत्री प्रफुल पनशेरिया ने रिजल्ट जारी होने की जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई देते हुए लिखा कि ‘गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा-12 विज्ञान स्ट्रीम, सामान्य स्ट्रीम, U.U.B स्ट्रीम, GUJCET-2025 और संस्कृत माध्यमिक परीक्षा पास करने वाले सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई।’ साथ ही उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

कहां देखें रिजल्ट?

छात्र अपनी परीक्षा के नतीजे गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट वाला लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जहां पर अपना शीट नंबर और कैप्चा डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, छात्र व्हाट्सएप 6357300971 नंबर पर अपना सीट नंबर भेजें और अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ