MP Board 10th-12th Topper 2025: हाईस्कूल में प्रज्ञा जायसवाल और इंटर में प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हाईस्कूल में प्रज्ञा जयसवाल ने टॉप किया है। जबकि, इंटर में प्रियल द्विवेदी ने पूरा राज्य में पहला स्ठान प्राप्त किया है।

mp board 10th 12th topper 2025
विज्ञापन

MP Board 10th-12th Topper 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस साल हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा में सिंगरौली जिले की प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। जबकि, इंटर (12वीं) में सतना की प्रियल द्विवेदी ने पूरा राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।

MP Board Topper 2025: 10वीं-12वीं के टॉपर्स ने हासिल किए इतने मार्क्स
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं-12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 500 में से 500 मार्क्स हासिल किए हैं। वहीं, कक्षा 10वीं में प्रियल द्विवेदी ने पूरे राज्य में टॉप किया है। उन्होंने कुल 500 में से 492 मार्क्स प्राप्त किए हैं।

Advertisment

MP Board Topper 2025: कितना रहा 10वीं-12वीं का पासिंग प्रतिशत
इस साल कक्षा 10वीं का पासिंग प्रतिशत 76.22% रहा। जबकि, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में कुल 74.48% छात्र पास हुए हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 2025 में नरसिंहपुर जिला टॉप परफॉर्मेंस करने वाला जिला बनकर उभरा है।

MP Board 10th Topper 2025: मध्य प्रदेश 10वीं टॉपर 2025

रैंक 1 – प्रज्ञा जायसवाल – 500/500 – सिंगरौली
रैंक 2 – आयुष द्विवेदी – 499/500 – रीवा
रैंक 3 – शैजाह फातिमा – 498/500 – जबलपुर

विज्ञापन

MP Board 12th Arts Topper 2025: मध्य प्रदेश 12वीं आर्ट्स टॉपर 2025

रैंक 1 – अंकुर यादव – 489/500
रैंक 2 – आर्यन पांडे, अभिषेक मिश्रा, हीना देवी – 488/500
रैंक 3 – अर्चना अहिरवार – 487/500

विज्ञापन

MP Board 12th Commerce Topper 2025: मध्य प्रदेश 12वीं कॉमर्स टॉपर 2025

रैंक 1 – रिमझिम करोठिया – 491/500
रैंक 2 – अभय सिंह – 489/500
रैंक 3 – मो. जीशान कुरैशी – 488/500

विज्ञापन

MP Board 12th Science-Math Topper 2025: मध्य प्रदेश 12वीं साइंस टॉपर 2025

रैंक 1 – प्रियल द्विवेदी – 492/500
रैंक 2 – हर्ष पांडे, सरफराज पटेल – 490/500
रैंक 3 – मंदाकिनी पांडे – 489/500

विज्ञापन

MP Board 12th Science-Biology Topper 2025: मध्य प्रदेश 12वीं साइंस टॉपर 2025

रैंक 1 – गार्गी अग्रवाल, दिव्यांशु तिवारी – 484/500
रैंक 2 – स्नेहा शर्मा, दीपिका सिंह, पार्थ राठौड़ – 483/500
रैंक 3 – अन्वी राजोरिया, इवा जैन – 482/500

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ