शिक्षा में भाषा की जंग: पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्यता पर MNS का विरोध तेज, राज ठाकरे की अगुवाई में रणनीति पर मंथन

महाराष्ट्र में पहली कक्षा से हिंदी अनिवार्य करने के फैसले का मनसे ने विरोध किया है। राज ठाकरे की अगुवाई में दादर स्थित शिवतीर्थ में आज सुबह 11 बजे रणनीति तय करने के लिए बैठक बुलाई गई है।

Maharashtra Controversy On Hindi Language
विज्ञापन

महाराष्ट्र में स्कूली शिक्षा में पहली कक्षा से हिंदी भाषा को अनिवार्य करने के राज्य सरकार के फैसले पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) इस फैसले के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी प्रमुख राज ठाकरे की उपस्थिति में मनसे के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक आज सुबह 11 बजे दादर स्थित शिवतीर्थ कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मनसे नेतृत्व राज्य सरकार के इस निर्णय के विरोध में अपनी रणनीति को अंतिम रूप देगा। खास बात यह है कि यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है जब मनसे मराठी अस्मिता और मातृभाषा के मुद्दे पर पहले भी मुखर रही है। पार्टी का मानना है कि हिंदी को अनिवार्य करना मराठी भाषा की अवहेलना के समान है, और यह राज्य की भाषायी संस्कृति के खिलाफ है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ