---विज्ञापन---

शिक्षा angle-right

KVS Admission 2024: देशभर में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं? जानें हर साल कितने बच्चों को मिलता है एडमिशन

KVS Admission 2024: अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि देश में कितने KVS हैं। इसके अलावा आज हम आपको ये भी बताएंगे कि हर साल KVS में एडमिशन के लिए कितने बच्चे अप्लाई करते हैं।

---विज्ञापन---

KVS Admission 2024: हर साल केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में लोग आवेदन करते हैं। जहां कुछ लोगों के बच्चों को एडमिशन मिल जाता है, तो वहीं कुछ को निराशा हाथ लगती है। दरअसल, केंद्रीय विद्यालयों का नाम देश के सबसे अच्छे सरकारी स्कूलों में आता है। इसलिए अपने बच्चों की एजुकेशन के लिए पेरेंट्स की पहली पसंद KVS ही होता है।

1 अप्रैल 2024 से देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों के एडमिशन के लिए KVS में आवेदन किया है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि देशभर में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं केंद्रीय विद्यालय से जुड़ी कुछ खास जानकारी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- KVS Class 1 Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय का एडमिशन फॉर्म भरते समय न करें ये गलती, रुक सकता है दाखिला

भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स में मौजूद वर्ष 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में लगभग 1254 केंद्रीय विद्यालय हैं, जिन्हें 25 रीजन में डिवाइड किया गया है। माना जाता है कि देशभर में मौजूद 1254 केंद्रीय विद्यालय में हर साल करीब 14 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

देश में मौजूद 25 रीजन में से एक रीजन दिल्ली में भी आता है, जिसकी स्थापना 1977 में की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली के एक रीजन में कुल 68 केंद्रीय विद्यालय हैं। हालांकि इनमें सेकंड शिफ्ट वाले KVS के नामों को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिल्ली रीजन का ऑफिस बाबा गंगनाथ मार्ग के समीप न्यू महरौली रोड पर स्थित है। अगर आप एडमिशन के सिलसिले में केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिल्ली रीजन के ऑफिस जाना जाते हैं, तो इसकी पूरी जानकारी आपको दिल्ली रीजन की वेबसाइट https://rodelhi.kvs.gov.in/ पर मिल जाएगी। बता दें कि इस साल केवीएस में एडमिशन के लिए बालवाटिका स्कूल की नई 16 ब्रांच में दाखिले के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

---विज्ञापन---

KVS की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन से जुड़ी सारी जानकारी kVS की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी की जाती है। अगर आपको अपने बच्चे के एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय में अप्लाई करना है, तो इसके लिए आप इसी वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मुश्किल क्यों? वजह आई सामने

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2024 10:14 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola