KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मुश्किल क्यों? वजह आई सामने

KVS Admission 2024: अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आप अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि बीते दिनों एडमिशन के लिए एक खास नियम में बदलाव किया गया है। आइए जानते हैं उस नए नियम के बारे में।

KVS Admission 2024

KVS Admission 2024: देश के सभी केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। हर साल बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चे का एडमिशन कराने के लिए KVS में फॉर्म भरते हैं। जहां कुछ बच्चों को एडमिशन मिल पाता है, तो वहीं कुछ को निराशा हाथ लगती है।

विज्ञापन

दरअसल, सभी कक्षाओं में दाखिला तभी दिया जाता है, जब सीटें रिक्त होती हैं। हालांकि इस बार केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मिलना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानते हैं इस साल KVS में एडमिशन मिलना मुश्किल क्यों हो रहा है?

विज्ञापन

केवीएस में कितनी सीटें होती हैं?

केंद्रीय विद्यालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस साल हर क्लास में 8-8 सीटें कम कर दी गई हैं। जहां पिछले कई सालों से प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक के लिए 40-40 सीटों के लिए आवेदन मांगा जाता था। वहीं इस साल आवेदन के लिए 8 सीटें घटाकर केवल 32 सीटों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की लास्ट डेट क्या है?

KVS कक्षा 1 में अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो इसके लिए कल आखिरी तारीख है। वहीं क्लास 2 से लेकर 10 तक के लिए एडमिशन का पोर्टल 15 अप्रैल 2024 की शाम 5 बजे तक खुला रहेगा।

इसके अलावा कक्षा 2 से लेकर 10वीं तक के लिए आप ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको केंद्रीय विद्यालय में जाना होगा। वहां से आपको दाखिले का फॉर्म मिल जाएगा। लेकिन ऑफलाइन मोड से अप्लाई करने की आखिरी तारीख कल शाम 4 बजे तक की है। वहीं क्लास 11 के लिए पंजीकरण कक्षा 10 बोर्ड के परिणाम आने के करीब दस दिन बाद शुरू होंगे।

विज्ञापन

KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?

KVS क्लास 1 का एडमिशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको केंद्रीय विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट को ओपन करने के बाद एडमिशन रजिस्ट्रेशन के टैब को खोलें। फिर लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स भर दें। इसके बाद अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करके अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें और सबमिट के टैब पर क्लिक करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र को आप डाउनलोड करके अपने फोन में सेव भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ