KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन को लेकर बड़ा अपडेट, पेरेंट्स के ट्रांसफर पर बच्चों को लाभ नहीं

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इस बीच KVS ने एडमिशन के एक खास नियम में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके बाद आपके बच्चे को दाखिला मिलने में परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं उस नियम के बारे में।

KVS Admission 2024

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालयों का नाम देश के सबसे अच्छे सरकारी स्कूलों में आता है। इसी वजह से हर साल अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग KVS में आवेदन करते हैं। इस साल 1 अप्रैल से देश के सभी KVS में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन KVS में करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आप अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि बीते दिनों एडमिशन के एक खास नियम में बदलाव किया गया है, जिसके बाद केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला मिलना थोड़ा मुश्किल है। आइए जानते हैं उस नियम के बारे में, जिसमें हाल ही में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

इन छात्रों को नहीं मिलेगा स्टेट ट्रांसफर का लाभ

हाल ही में KVS ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि एडमिशन प्रोसेस के लिए ट्रांसफर पॉलिसी के एक नियम में बदलाव किया गया है। नियम के अनुसार, अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं और अगर आपका ट्रांसफर राज्य के बाहर होता है। तो ऐसे में आपके बच्चे का ट्रांसफर किसी दूसरे स्टेट के केंद्रीय विद्यालय में नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

केवीएस में कितनी सीटें की गई कम?

स्टेट ट्रांसफर के नियम में बदलाव करने के साथ-साथ केवीएस ने अपनी सीटों के नियमों में भी बदलाव किया गया है। पिछले कई सालों से जहां हर क्लास के लिए 40-40 सीटों के लिए आवेदन मांगे जाते थे। वहां इस साल हर क्लास में 8-8 सीटें कम करने के बाद केवल 32 सीटों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?

1. केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में एडमिशन के लिए आपको KVS की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in को ओपन करना होगा।

विज्ञापन

2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिशन रजिस्ट्रेशन का एक टैब है, जिसे ओपन करना है।

3. लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स भरें।

विज्ञापन

4.  इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एडमिशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपने बच्चे की जानकारी भरनी है।

5.  फिर अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।

विज्ञापन

6. अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. फ्यूचर के लिए आवेदन पत्र को आप डाउनलोड करके भी सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ