KVS Admission 2024: नर्सरी से लेकर कक्षा 1 तक, जानें एडमिशन के लिए कितनी उम्र जरूरी?

KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय 2024-25 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आप अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए कितनी उम्र जरूरी है।

KVS Admission 2024

KVS Admission 2024: 1 अप्रैल 2024 से देश के सभी केंद्रीय विद्यालय यानी KVS में नामांकन का प्रोसेस शुरू हो गया है। KVS में बालवाटिका-1, बालवाटिका-2, बालवाटिका-3 और कक्षा 1 से लेकर 10 तक आप अपने बच्चे का दाखिला करा सकते हैं। वहीं क्लास 10 बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के लगभग 10 दिन बाद कक्षा 11 के लिए पंजीकरण शुरू होंगे।

विज्ञापन

बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए मिनिमम और मैक्सिमम एज लिमिट तय की गई है, जिसके हिसाब से ही बच्चों का दाखिला होगा। आइए जानते हैं बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए एज लिमिट क्या है?

विज्ञापन

KVS में एडमिशन के लिए क्या है उम्र सीमा?

  • बालवाटिका 1 यानी नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र मिनिमम 3 साल, लेकिन 4 साल से कम होनी चाहिए।
  • बालवाटिका 2 यानी लोअर केजी (एलकेजी) में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र मिनिमम 4 साल, लेकिन 5 साल से कम होनी चाहिए।
  • बालवाटिका 3 यानी अपर केजी (यूकेजी) में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र मिनिमम 5 साल, लेकिन 6 साल से कम होनी चाहिए।
  • वहीं कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चों की उम्र 6 साल से 8 साल के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

KVS का एडमिशन फॉर्म कैसे भरें?

1. केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए सबसे पहले आपको KVS की ऑफिशल वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होमपेज पर मौजूद एडमिशन रजिस्ट्रेशन टैब को ओपन करें।

विज्ञापन

3. फिर लॉगिन करना होगा, जहां आपको अपनी डिटेल्स भरनी है।

4. लॉगिन करने के बाद एडमिशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपने बच्चे की जानकारी भर दें।

विज्ञापन

5. अब अपलोड के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने बच्चे के एजुकेशन डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।

6. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

विज्ञापन

7. फ्यूचर के लिए आप आवेदन पत्र को डाउनलोड करके अपने फोन में सेव कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ