Niharika Gupta
Read More
Kerala SSLC Class 10 result 2023: केरल SSLC परिणाम 2023 कल, 19 मई को जारी किया जाएगा। केरल परीक्षा भवन अपनी आधिकारिक वेबसाइट- keralapareekshabhavan.in पर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) कक्षा 10 के परिणाम जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइटों – results.kerala.nic.in, या sslcexam.kerala.gov.in पर अपने अंक देख सकेंगे।
परिणाम केरल राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी द्वारा कल 19 मई को 3 बजे घोषित किए जाएंगे। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। पास प्रतिशत और अन्य विवरण जल्द ही साझा किए जाएंगे।
इस साल, केरल एसएसएलसी परीक्षा 9 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी। 2,960 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4.19 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। एसएसएलसी मॉक परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हुई और 3 मार्च को समाप्त हुई।
केरल एसएसएलसी परीक्षा 2023 को पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे। जो लोग क्लियर नहीं करेंगे वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होंगे।
2022 में, केरल एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 29 अप्रैल के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। राज्य में एसएसएलसी परीक्षा के लिए 4 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 2022 में कुल पास प्रतिशत 99.26 प्रतिशत था।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।