Niharika Gupta
Read More
Kerala SSLC 10th Result 2023: केरल परीक्षा भवन ने आज (19 मई) प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोपहर 3 बजे SSLC 10वीं परिणाम घोषित किए। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in रिजल्ट चेक कर सकते है।
इसके अलावा परिणाम सफलम ऐप ( Saphalam app ) पर भी चेक किए जा सकते हैं। छात्र अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा 9 से 29 मार्च के बीच हुई थी। करीब 4.19 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
इस वर्ष 99.70 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। कन्नूर जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। यहां 99.94 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सबसे खराब रिजल्ट वायनाड का रहा है जहां 98.41 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 4856 स्टूडेंट्स को ए प्लस ग्रेड मिला है।
2022 में, केरल एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 29 अप्रैल के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। राज्य में एसएसएलसी परीक्षा के लिए 4 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 2022 में कुल पास प्रतिशत 99.26 प्रतिशत था।
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।