KCET Counselling 2022: केसीईटी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज इस समय होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक
Edited By Niharika Gupta

Edited By Niharika Gupta

Karnataka CET 2022: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) आज 22 नवंबर को केसीईटी 2022 काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद इन आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in और cetonline.karnataka.gov.in पर अपने अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने सीईटी नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि के साथ तैयार रहना चाहिए।
पहले, केईए ने कहा था कि यह परिणाम 21 नवंबर को जारी किया जाएगा, लेकिन वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यह 22 नवंबर को सुबह 11 बजे के बाद उपलब्ध होगा। वहीं वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया है, “यूजीसीईटी-2022 (इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, बी-फार्मा, फार्म साइंसेज, योग और नेचुरोपैथी) दूसरे दौर की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22/11/22 को सुबह 11 बजे के बाद घोषित किया जाएगा।”
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉटेड की गई हैं, वे 22 नवंबर से 24 नवंबर, 2022 तक विकल्प चुन सकते हैं। च्वाइस 1 और च्वाइस 2 के लिए शुल्क का भुगतान और प्रवेश आदेशों को डाउनलोड करना 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 तक किया जा सकता है।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: