JoSAA 2023 Counselling: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस के लिए जॉइंट सीट अलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) 2023 का रिजल्ट 18 जून को घोषित किया गया था। जोसा के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग भरना 19 जून से शुरू हुआ था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर josaa.nic.in जोसा काउंसलिंग के लिए शेड्यूल और अन्य डिटेल्स देख सकते हैं।
जोसा काउंसलिंग के लिए इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरुरत
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- कक्षा 10 की मार्कशीट
- उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- जेईई मेन रैंक कार्ड
- जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र, आय और संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि
इस बार, 1,80,372 उम्मीदवारों में से कुल 43,773 उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस परीक्षा पास की और अब पूरे भारत में आईआईटी में विभिन्न ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए पात्र हैं। इन 43,773 पात्र उम्मीदवारों में से 7509 लड़कियां हैं।
जानें कब आएगा पहले राउंड का रिजल्ट
JoSAA 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 28 जून को सुबह 10 बजे समाप्त होगी। जोसा का राउंड 1 30 जून को शुरू होगा और राउंड 2 6 जुलाई को शाम 5 बजे होगा। इसी तरह 12 जुलाई को शाम 5 बजे से राउंड 3 शुरू होगा। राउंड 4 रविवार 16 जुलाई शाम 5 बजे से शुरू होगा। सीट अलॉटमेंट का राउंड 5 21 जुलाई को शाम 5 बजे होगा और राउंड 6 का अंतिम सीट अलॉटमेंट 26 जुलाई को रात 8 बजे शुरू होगा।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), भारतीय सूचना और प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIITs) और अन्य सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में सीटें प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को जोसा 2023 काउंसलिंग प्रक्रिया में पास होना चाहिए।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines