JEE Mains Result 2023 Toppers: NTA ने जारी किया जेईई मेन सेशन 2 के टॉपर्स, 43 उम्मीदवारों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, यहां करें चेक
Edited By Niharika Gupta

JEE Mains 2023 Toppers
Edited By Niharika Gupta

JEE Mains 2023 Toppers
JEE Mains 2023 Toppers: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 29 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन्स 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। सेशन 2 इंजीनियरिंग के पेपर में कुल 43 छात्रों ने परफेक्ट 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है।
तेलंगाना के एक छात्र सिंगाराजू वेंकट कौंडिन्य के पास सबसे अधिक 100 पर्सेंटाइल स्कोर हैं, इसके बाद आंध्र प्रदेश के कल्लाकुरी साईनाध श्रीमंत, राजस्थान के ईशान खंडेलवाल, उत्तर प्रदेश के देशांक प्रताप सिंह और निपुन गोयल 43 टॉपर्स हैं जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।
महिला उम्मीदवारों में कर्नाटक की रिधि कमलेश कुमार माहेश्वरी ने 100 पर्सेंटाइल अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। वह जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 में 100 परसेंटाइल हासिल करने वाली एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं।
जेईई मेन रिजल्ट BE और BTech पेपर के लिए घोषित किया गया है। NTA ने उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की भी जारी की है। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 06 से 15 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 9.4 लाख उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी 30 अप्रैल, 2023 को जेईई एडवांस 2023 (EE Advanced 2023) रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Advanced) 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: