Niharika Gupta
Read More
JEE Main Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Mains 2023) के पहले सेशन का परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
जेईई मेन्स परिणाम 2023 चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई परिणाम के साथ, उम्मीदवार जेईई मेन 2023 टॉपर्स लिस्ट चेक करने में सक्षम होंगे। जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा, जो अब nta.ac.in पर उपलब्ध है।
इस साल, जेईई मेन सत्र 1 के लिए 9 लाख से अधिक आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से पेपर 1 बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख और पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए 0.46 लाख रजिस्टर्ड हैं।
और पढ़िए – CUET UG 2023: जानें कब शुरू होंगे सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन, यूजीसी अध्यक्ष ने दी ये जानकारी
जेईई मेन के शीर्ष 2,50,000 क्वालीफाई जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। परिणाम के आधार पर उम्मीदवार विभिन्न एनआईटी, जीएफटीआई और अन्य जेईई मेन भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पा सकते हैं।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें शिक्षा, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।