हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

JEE Main 2023: 28 जनवरी को होने वाली जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें डाउनलोड

विज्ञापन

JEE Main admit card 2023 January 28: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2023) का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। योग्य आवेदक अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in से जेईई आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।

जानें एग्जाम डेट

पेपर 2A- BArch और पेपर 2B- BPlanning के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए NTA 28 जनवरी को JEE Main 2023 के लिए दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित करेगा। दोपहर की पाली में दोपहर 3 बजे से 6: 30 बजे तक परीक्षा होगी।

और पढ़िए –NITTT Exam Admit Card 2023: राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक ट्रेनिंग परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

विज्ञापन

JEE Main admit card 2023 January 28: ऐसे करें डाउनलोड

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अगली विंडो पर, आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।
  • 28 जनवरी की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर जारी होगा।
  • हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें।

जानें एग्जाम पैटर्न

जेईई मेन पेपर 2A- BArch में भाग 1 (गणित), भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) और भाग 3 (ड्राइंग टेस्ट) शामिल होंगे। जबकि प्रश्न पत्र का भाग 1 और 2 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा, परीक्षा का भाग 3 पेन और पेपर आधारित मोड में ऑफ़लाइन आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस खंड में 400 अंकों के लिए कुल 82 प्रश्नों का उत्तर देना है।

और पढ़िए –HBSE Exam 2023: हरियाणा बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट घोषित, यहां देखें शेड्यूल

विज्ञापन

जेईई मेन पेपर 2बी- बी प्लानिंग में भाग 1 (गणित), भाग 2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) और भाग 3 (योजना आधारित) पेपर शामिल होंगे। परीक्षा केवल कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। इस खंड में, उम्मीदवारों को 400 अंकों के लिए 105 प्रश्नों का उत्तर देना होगा।.

और पढ़िए –शिक्षा से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola