JEE Main 2022 Session 2: आंसर- की पर आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि आज, दर्ज करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
Edited By Niharika Gupta

GATE 2023
Edited By Niharika Gupta

GATE 2023
JEE Main 2022 Session 2 Answer key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2022 के लिए प्रारंभिक आंसर-की जारी कर दी है। जारी की गई आंसर-की दूसरे सत्र के लिए है और पहले सत्र के परिणाम पहले ही आ चुके हैं। 6.29 लाख से अधिक छात्रों ने जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in या nta.ac.in से अपनी आंसर-की देख सकते हैं।
उम्मीदवार आज 5 अगस्त शाम 5 बजे तक आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उठाई गई आपत्तियों का स्टडी किया जाएगा और उसके बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी।
आवेदन शुल्क
प्रति आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क लागू होगा। शुल्क गैर-वापसी योग्य है। किसी भी उम्मीदवार को सूचित नहीं किया जाएगा कि उनकी आपत्ति NTA के नियमों के अनुसार स्वीकार की जाती है या नहीं।
JEE Main 2022 Session 2: ऐसे उठाएं आपत्तियां
1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर उत्तर कुंजी के संबंध में “चुनौती (ओं)” लिंक पर क्लिक करें।
3: अब उम्मीदवार अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
4: इसके बाद उम्मीदवार आईडी चुनें और आपत्ति दर्ज करें।
5: अब उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें।
इस साल इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए केवल दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम सत्र 2 के परिणामों के साथ जारी किया जाएगा। जेईई मेन सत्र 2 25 जुलाई से 30 जुलाई तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (CBT) मोड में आयोजित किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: