हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

JEE Advanced Result 2026: बिहार के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

JEE Advanced Result 2026: IIT रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. IIT दिल्ली जोन के शुभam कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर इतिहास रच दिया है. परीक्षा में पास हुए छात्र अब जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के जरिए देश के टॉप IITs में एडमिशन ले सकेंगे.

विज्ञापन

JEE Advanced Result 2026: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए. साल 2026 की इस परीक्षा में IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करके देश भर में टॉप किया है.

बिहार के गया के रहने वाले शुभम कुमार ने इससे पहले जेईई मेन्स में भी 100 परसेंटाइल के साथ परफेक्ट 300/300 स्कोर लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. शुभम के पिता शिव कुमार एक साधारण हार्डवेयर दुकान के मालिक हैं और मां कंचन देवी गृहणी हैं. शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, कोटा में की गई दो साल की पढ़ाई और अपने परिवार के निरंतर सपोर्ट को दिया है.

जेईई एडवांस्ड के परिणाम जारी होने के साथ ही देश के विभिन्न IIT जोन्स की टॉपर्स लिस्ट भी सामने आ गई है, जिसमें IIT दिल्ली जोन से शुभम कुमार सबसे आगे रहे. इस साल कुल 360 अंकों (पेपर 1 और पेपर 2 को मिलाकर प्रत्येक में 180 अंक) की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के कठिन सवालों ने छात्रों की कड़ी परीक्षा ली.

विज्ञापन

JoSAA काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवार अब काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होंगे. जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा जल्द ही देश भर के 23 IIT, 31 NIT, IIEST शिबपुर, 26 IIIT और अन्य सरकारी सहायता प्राप्त तकनीकी संस्थानों (GFTIs) में बीटेक और अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जा सकते हैं. होमपेज पर ‘JEE Advanced Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड किया जा सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola