IIT JEE Advanced 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT Guwahati कल, 04 जून, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2023 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर दो पारी में पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षाएं सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होंगी।
इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 1.95 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें से 44,000 लड़कियां हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड से बिना प्रवेश नहीं
आईआईटी, गुवाहाटी (IIT) की ओर से जेईई- एडवांस्ड (JEE Advanced 2023) टेस्ट के लिए सोमवार, 29 मई 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस्ड हॉल टिकट 2023 को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए नीचे दिए दिशा-निर्देश जरूर से चेक कर लें।
परीक्षा देने वाले उम्मीवारों के लिए ये होगा ड्रेस कोड
परीक्षार्थी जूतों की जगह चप्पल या सैंडल पहनकर आएंगे। साधरण घड़ी पहनने की अनुमति दी गयी है। अंगूठी, रिंग, ब्रेसलेट, ईयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज, झुमके, चेन, हार, लटकन, बैज, ब्रोच, बड़े बटन वाले कपड़े जैसी कोई चीज पहन कर नहीं आना है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है।
बारकोड रीडर के माध्यम से लैब होगा अलॉट
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के प्रवेश बिन्दु पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लैब आवंटित किया जाएगा। रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिये जायेंगे। स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र साथ ले जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को स्वयं का मास्क पहनकर भी जाना होगा।
परीक्षा से पहले जानने वाली बातें
- उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए JEE Advanced Admit Card की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
- परीक्षा हॉल के अंदर केवल पेन, पेंसिल, एक ट्रांसपेरेंट बोतल में पीने का पानी, एक डाउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड और एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र ले जाने की अनुमति है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर पहले ही रिपोर्ट करना चाहिए, और एडमिट कार्ड में दिए गए अपेक्षित औपचारिकताओं को पूरा करना चाहिए।
- परीक्षा केंद्र सुबह 7 बजे से खुले रहेंगे।
- परीक्षा शुरू होने के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
JEE Advanced 2023 परीक्षा के जरूरी दिशा-निर्देश
- एक उम्मीदवार को एक स्क्रिबल पैड दिया जाएगा. उम्मीदवार को दिए गए स्थान में अपना नाम और JEE Advanced 2023 पंजीकरण संख्या दर्ज करने के बाद स्क्रिबल पैड पर हस्ताक्षर करना चाहिए।
- रोल सूची पर हस्ताक्षर करके दोनों पत्रों में उपस्थिति दर्ज करें।
- पेपर 2 के शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षरित स्व-घोषणा पत्र वाला एडमिट कार्ड सुपरवाइजर को सौंपना होगा।
- यदि कोई उम्मीदवार एडमिट कार्ड सौंपने से चूक जाता है, तो परीक्षा से अयोग्यता सहित कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
2 days agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 days agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 days agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 days agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 days agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
7 days agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
7 days agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
7 days agoJNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें नया अपडेट
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines