JEE Advanced 2022 Answer Key: जेईई एडवांस 2022 की आंसर-की थोड़ी देर में होगी जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

JEE Advanced 2022 Answer Key

JEE Advanced 2022 Answer Key

विज्ञापन

JEE Advanced 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाने वाली जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल आईआईटी बॉम्बे द्वारा इस परीक्षा की आंसर की आज जारी कर दी जाएगी।

इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति विंडो आज यानि 3 सितंबर, 2022 सुबह 10 बजे खुलेगी और 4 सितंबर, 2022 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार इस समय आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठा सकते हैं।

Advertisment

JEE Advanced 2022 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
-जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
-लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-आपकी आंसर-की स्क्रीन पर जारी होगी।
-आंसर-की चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
-आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

JEE Advanced 2022 Answer Key: जेईई एडवांस 2022 की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

फाइनल आंसर-की और परिणाम 11 सितंबर, 2022 को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आईआईटी जेईई की आधिकारिक साइट के माध्यम से अधिक संबंधित डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ