JAC Jharkhand Board 10th 2024 Topper List: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, यहां देखें टॉपर लिस्ट

JAC Jharkhand Board 10th 2024: झारखंड बोर्ड द्वारा आज 10वीं 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस साल 10वीं बोर्ड में परीक्षा दी थी, वो झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Matric Result 2024
विज्ञापन

JAC Jharkhand Board 10th 2024 Result: झारखंड बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन बच्चों ने इस साल 10वीं के एग्जाम दिए हैं, वो झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने स्कोर देख सकते हैं।

इस साल जैक 10वीं का रिजल्ट 90.39 फीसदी रहा है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार लगभग 3 लाख 38 हजार 398 छात्र पास हुए हैं। वहीं इनमें से करीब 2,05,110 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिवीजन से पास हुए। इसके बाद 1,53,733 छात्र सेकंड डिवीजन और 19,555 स्टूडेंट्स थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं।

Advertisment

ज्योत्सना ज्योति ने किया टॉप 

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में हजारीबाग की रहने वाली ज्योत्सना ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने टॉप किया है। झारखंड के हजारी बाग की रहने वाली ज्‍योत्‍सना ने 99.2 प्रत‍िशत अंक हासिल क‍िए हैं। दूसरे नंबर पर सना संजोरी हैं, ज‍िनके 98.6 फीसदी मार्क्‍स हैं। कर‍िश्‍मा कुमारी और सृष्‍ट‍ि सौम्‍या ने 98.4 नंबर के साथ थर्ड रैंक हास‍िल की है।

अगर रिजल्ट से जुड़ी आपको कोई भी जानकारी चाहिए, तो आप झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं।

यहां देखें टॉपर्स की पूरी ल‍िस्‍ट

रैंक  नाम  नंबर 
1 ज्योत्सना ज्योति 496
2 सना संजरी 493
3 करिश्मा कुमारी 492
3 सृष्टि सौम्या 492
4 प्रतिभा महतो 491
4 सुमित कुमार महतो 491
4 सुप्र‍ियो कुमारी 491
5 संभवी सुहाना 490
5 सक्षम वर्मा 490
5 फ‍िजा फात‍िमा 490
5 सुकृत‍ि कुमारी 490
5 तनु राजमुक्‍त‍ि 490

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ